Home » शिक्षा » UP Board Exam 2025: 10वीं और 12वीं नकल करते पकड़े गए तो भुगतनी पर सकती है उम्रकैद

UP Board Exam 2025: 10वीं और 12वीं नकल करते पकड़े गए तो भुगतनी पर सकती है उम्रकैद

[the_ad id="14540"]
UP Board Exam

UP Board Exam 2025: 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड की प्रारंभिक परीक्षाएं कल 20 जनवरी से शुरू होंगी और 30 जनवरी तक चलेंगी। वहीं, हाई स्कूल और माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 24 फरवरी से 20 मार्च 2025 तक होंगी। इस बार बोर्ड परीक्षा में नकल विरोधी कानून लागू किया जायेगा। ऐसे में अगर आप नकल करते या किसी को नकल कराते पाए जाते  हैं तो आपको उम्रकैद और एक करोड़ रूपये जुर्माने की सजा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- SI Recruitment Exam-2021: नहीं निरस्त होगी SI भर्ती परीक्षा 2021, सरकार ने HC में दाखिल किया जवाब

लागू होगा नकल विरोधी कानून

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (नकल रोकथाम) अधिनियम 2024 लागू किया गया है। वहीं, परीक्षा केंद्र में पिछली बार से भी ज्यादा सुरक्षा उपाय होंगे। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से की जाएगी। इसके लिए बोर्ड हाईटेक कंप्यूटर लैब बनाने की तैयारी की जा रही है।

दो चरणों में होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में आयोजित करेगा। शिक्षा परिषद द्वारा जारी किये गये ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 से 31 जनवरी 2025 तक होंगी। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आज़मगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में  प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। इसके बाद दूसरे चरण 1 से 8 फरवरी, 2025 तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होंगी।

स्टूडेंट्स के लिए हेल्प डेस्क बनेगी 

यूपीएमएसपी ने बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक हेल्पडेस्क भी स्थापित किया है। यह हेल्पडेस्क प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक खुली रहेगी। ये हेल्प डेस्क छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य और परीक्षा के तनाव पर मार्ग दर्शन करने के साथ-साथ विषय-संबंधी प्रश्नों का समाधान भी करेगी। छात्र 18001805310 और 18001805312 पर कॉल कर अपनी समय का हल मांग सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- UP Police: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित, इस लिंक से करें चेक

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?