Home » शिक्षा » Science Exhibition: विज्ञान प्रदर्शनी में युवा वैज्ञानिकों ने लिखी भविष्य की इबारत

Science Exhibition: विज्ञान प्रदर्शनी में युवा वैज्ञानिकों ने लिखी भविष्य की इबारत

[the_ad id="14540"]
  • साई कॉलेज में आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी, शनिवार को वार्षिकोत्सव

अम्बिकापुर। Science Exhibition: विज्ञान और गणित जब साथ-साथ हो तो जीवन को गति मिलती है और जैविक विकास से ही सभ्यता पल्लवित पुष्पित होती है। यह दृश्य श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान प्रदर्शनी का रहा। विज्ञान प्रदर्शनी में युवा वैज्ञानिकों ने एक ओर अमेरिका-इराक युद्ध के दौरान चर्चा में आये जैविक हथियारों पर आधारित प्लाज्मा गन दिखाया तो जैविक प्रदूषण को नियंत्रित कर जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण को मॉडल के द्वारा प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें- Sports Fest 2025: जिनमें जज्बा है, वह हर ऊंचाई को प्राप्त कर सकता: डॉ. एस.एन. पांडेय

मॉडल में दिया स्वस्थ भारत का संदेश

Science Exhibition

मल जल निस्तारण एक ओर समस्या के रूप में दिखी तो एसटीपी प्लांट का मॉडल गंदगी का निस्तारण कर पानी की सफाई करता दिखा। मनुष्य के लिए जीवन रक्षा के रूप किडनी की प्रक्रिया, रक्त संचार, फेफड़े की प्रक्रिया, हृदय का रक्त परिसंचरण का मॉडल स्वस्थ भारत का संदेश देता रहा।

 बच्चों ने दिखाई आधुनिक भारत की झलक

Science Exhibition

ज्ञान आधारित समाज में डिजीटल इंडिया, साइबर एप्प, गणितीय आकृति के मकान, संख्याओं का वर्ग, गणितीय गणनायें एक ओर विकसित भारत का संदेश दे रहे थे तो दूसरी ओर ई-कामर्स, इको सिटी, हाईटेक सिटी, ग्रीन सिटी, रेलवे टै्रक की सुरक्षा, रोड सेंसर, फोटो सेंथिसिस, प्रवाह तंत्र जैसे मॉडल आधुनिक भारत को प्रस्तुत कर रहे थे। विज्ञान के मॉडलों से भविष्य की इबारत लिखी गयी।

इन्होंने की शिरकत
Science Exhibition
Science Exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन शाशी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. आर.एन. शर्मा, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, फिजीकल साईंस विभाग के अध्यक्ष शैलेष देवांगन ने किया। सहायक प्राध्यापक दीपक तिवारी के संयोजन में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में डॉ. दीप श्री बड़ाईक, अभिषेक भगत, प्रीति सोनवानी, राहुल कुंडू, संजय कुमार ने सहयोग किया।

इसे भी पढ़ें- Earthquake In Delhi NCR: दिल्ली-NCR में तेज गड़गड़ाहट के साथ डोली धरती, डरे सहमे लोग भागे घरों से बाहर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?