Home » शिक्षा » Badminton Competition: परिक्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन में साई कॉलेज ने दर्ज की खिताबी जीत

Badminton Competition: परिक्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन में साई कॉलेज ने दर्ज की खिताबी जीत

[the_ad id="14540"]
Badminton Competition
  • महिला वर्ग में एकल और युगल दोनों में रहे विजेता

अम्बिकापुर। Badminton Competition: शासकीय बाला साहेब देशमुख महाविद्यालय कुनकुरी में परिक्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय की महिला टीम विजेता रही और पुरूष वर्ग में सरस्वती महाविद्यालय की टीम विजेता रही।

इसे भी पढ़ें-  Fun Fest 2025: सपनों की पाठशाला में दिखी भविष्य की इबारत

Badminton Competition

महिला वर्ग में 15 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें साई कॉलेज की टीम द्वितीय चरण में शासकीय गर्ल्स कॉलेज बैकुण्ठपुर, तृतीय चरण में शासकीय रेवतीरमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर के साथ खेला। दोनों चरण में विजेता रही टीम फाइनल में राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के साथ खेली।

Badminton Competition

शानदार मुकाबले के बीच साई कॉलेज के खिलाड़ियों ने एकल और युगल दोनों प्रतियोगिता में जीत दर्ज किया। खिताबी जीत पर क्रीड़ाधिकारी, कोच तिलकराज टोप्पो,
खिलाड़ियों में आर्या सिंह, अन्वेषा और नैंसी को शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, सचिव अजय कुमार इंगोले, प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बधाई दी है।

 

इसे भी पढ़ें-Free Dental Camp: बेहतर स्वास्थ्य के लिए दांतों की अच्छी देखभाल जरूरी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?