Home » शिक्षा » Educational Tour: 12 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण करके लौटे साई कॉलेज के विद्यार्थी

Educational Tour: 12 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण करके लौटे साई कॉलेज के विद्यार्थी

[the_ad id="14540"]
Educational Tour
  • साबरमती आश्रम में गांधी की स्मृतियां हुईं जीवंत
  • साइंस सिटी में दिखा विज्ञान और विरासत का इतिहास
  • अविस्मरणीय रहा ताजमहल का दीदार संग मुगलिया सल्तनत का वैभव
  • ब्रज, गोकुल, बरसाना, वृन्दावन में दिखा राधा और श्रीकृष्ण का सौन्दर्य

अम्बिकापुर। Educational Tour: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अहमदाबाद, दीव, आगरा और मथुरा का 12 दिवसीय विशेष शैक्षणिक भ्रमण कर लौट आये। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अहमदाबाद में साईंस सिटी में नेचर पार्क, वेस्ट मैनेजमेंट सेन्टर, एनर्जी पार्क का भ्रमण किया।

इसे भी पढ़ें- Flower Pot Competition: मदर ऑफ ट्री के संदेशों से सजी गमला प्रतियोगिता

गांधी जी की यादें दिखीं

Educational Tour

इस दौरान स्पेस टेक्नोलॉजी, गगनयान, चंद्रयान की विशेषताओं से अवगत हुए। विद्यार्थियों ने साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी के जीवन, उनके संस्मरण और उनसे सम्बंधित वस्तुओं तथा संग्रहालय को देखा। अटल ब्रिज एवं रिवर प्वाईंट शहर के सौन्दर्य और विकसित भारत का संदेश देता नजर आया। विद्यार्थियों ने गांधीजी की पंसदीदा प्रार्थना प्रस्तुत की, जिससे परिसर आस्था से सराबोर हो गया। इस दौरान गांधी जी द्वारा उपयोग में लाये गये चरखा का अवलोकन किया। माता कस्तुरबा का कक्ष और रसोई में गांधी जी की यादें दिखीं।

सदियों पुरानी सभ्यता देख बढ़ी जिज्ञासा

Educational Tour

गांधीनगर में डाइनासोर पार्क, बोटेनिकल गार्डन को देख कर सदियों पुरानी सभ्यता और वन्यजीवों के प्रति जिज्ञासा बढ़ी। द्वारिका में रूक्मिणी मंंदिर, नागेश्वरनाथ ज्योर्तिलिंग, बेट द्वारिका, गोमती घाट, द्वारिकाधीश मंदिर एवं सोमनाथ ज्योर्तिर्लिंग की मनोहारी छवि स्मृति पटल पर अंकित हो गयी। दीव में आईएनएस जंगी जहाज एक ओर जहां भारतीय सुरक्षा और मारक क्षमता को दिखा रहा था… तो वहीं पुर्तगाली चर्च, फोर्ट सदियों पुरानी विरासत को संजोये दिखा।

Educational Tour

गंगेश्वर पंच महादेव के दर्शन के बाद समुद्री वादियों से विद्यार्थियों ने मनोरंजन किया। मधोरा के सूर्य मंदिर में ऐतिहासिक विरासों की कलाकृतियां देखने को मिलीं। यहां 108 मंदिरों की शृंखला सभी को आध्यामिकता का संदेश दिया।

सावधानी और सुरक्षा से अवगत कराया

Educational Tour

विद्यार्थियों ने आगरा किला को देख कर मुगलिया सल्तनत के भव्य विरासत और आर्किटेक्ट से अवगत हुए, तो ताजमहल का दीदार सभी के लिए अविस्मरणीय रहा। दुनिया में सबसे अधिक तस्वीर ली जाने वाली इमारत के सामने विद्यार्थियों ने अपनी स्मृतियों को संजोया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुसिल ने विद्यार्थियों को पर्यटन के दौरान की जाने वाली सावधानी और सुरक्षा के प्रति अवगत कराया।

इस स्थानों के भी दर्शन किए 

Educational Tour

श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारिकाधीश मंदिर, गिरिराज गोवर्धन की परिक्रमा, बरसाना में राधारानी मंदिर, कीर्ति मंदिर, वृन्दावन में बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कान मंदिर एवं चारधाम मंदिर में आध्यात्मिका और आस्था से अवगत हुए। शैक्षिक भ्रमण के दौरान 70 विद्यार्थियों के साथ शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, संजय कुमार, वन्दना पांडेय, स्वाति शर्मा, डॉ. जगमीत कौर, डॉ. श्रीराम बघेल साथ रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Veer Bal Diwas: वीर बाल दिवस पर याद किए गए गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादे

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?