Home » शिक्षा » Student Success: सम्मानित किए गए राम अजोर शिक्षण संस्थान के मेधावी

Student Success: सम्मानित किए गए राम अजोर शिक्षण संस्थान के मेधावी

[the_ad id="14540"]
Student Success

प्रतापगढ़। Student Success: पंडित राम अजोर शिक्षण संस्थान प्रकाशपुर में विद्यालय की ओर से आयोजित समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर दिया गया।

इसे भी पढ़ें-  Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

विद्यालय परिवार ने छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की विद्यालय के छात्र मंदीप कुमार वर्मा, रुस्तम,अंजित पटेल, दिव्यांशु सरोज,अनमोल वर्मा व छात्रा नंदिनी पटेल और तनीशा ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल कर अपने परिवार व विद्यालय का मान बढ़ाया है।

सम्मान समारोह में शामिल विद्यालय के अध्यक्ष नीलम दुबे ने कहा कि जिस प्रकार हम पौधे लगाते हैं और वे बड़े होकर छाया व फल देते हैं, उसी प्रकार छात्राओं को दी गई शिक्षा ने उन्हें आज विद्यालय का मान बढ़ाने में सक्षम बनाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये छात्र – छात्राएं भविष्य में अपने गांव,समाज, माता-पिता और देश का भी मान बढ़ाएंगी।

समारोह में प्रबंधक डी.के. त्रिपाठी,प्रधानाचार्य श्याम सुंदर व शिक्षक शिक्षिकाओं में पी पी वर्मा, एजाज अहमद,वरिष्ठ शिक्षक टी एन पाण्डेय,रूबी,सोनल,रोजी,कल्पना, वशिष्ठ दूबे गायत्री जायसवाल,रमेश सिंह प्रेमा देवी आदि रहे।

 

इसे भी पढ़ें- World Earth Day: न्यू एंजिल्स के बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?