
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) ने हाल ही में कास्टिंग काउच को लेकर बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि जब वह महज 16 साल की थीं तो उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। अपने दर्दनाक अनुभव को साझा करते हुए रश्मि ने कहा कि किसी ने उसे बेहोश करने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह बच कर भाग निकली थीं।
इसे भी पढ़ें- सलमान खान की इस हरकत से परेशान होकर सोमी अली ने खत्म कर दिया था रिश्ता, इंटरव्यू में खुद बोलीं एक्ट्रेस
इंटरव्यू में बहाने बुलाया गया था

उन्होंने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की और कहा ये बेहद डराने वाला था। रश्मि ने बताया कि एक दिन उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था और जब वे वहां पहुंचीं तो देखा कि वहां सिर्फ एक शख्स मौजूद था। उस वक्त वह महज 16 साल की थीं। रश्मि ने कहा, उस आदमी ने उन्हें बेहोश करने की कोशिश की लेकिन वह वहां से भागने में सफल रही।
मां ने शख्स को जड़ा थप्पड़
रश्मि ने तुरंत जाकर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके अगले दिन उनकी मां ने जाकर उस शख्स को जोरदार थप्पड़ मारा था। रश्मि ने कहा कि उनकी मां ने उस आदमी को मारा और उसे उसकी जगह दिखा दी। इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि ये वाकया वैसे तो वर्षों पहले हुआ था, लेकिन उसे आज भी वह नहीं भूल पायी हैं।
यूजर्स बोले- ‘ये सब पब्लिसिटी स्टंट है’
रश्मि देसाई के इस खुलासे के बाद कई यूजर्स ने इंस्टेंट बॉलीवुड की पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि एक्ट्रेस ने ऐसा सिर्फ पीआर के लिए किया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, “अरे मुझे कैमरे के सामने मत टच करो…” और एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैं किसी को जज नहीं कर रहा हूं, लेकिन जब ऐसा हुआ तो आपने आगे आकर क्यों नहीं कहा?”

धारावाहिक उतरन से हुई थी लोकप्रिय
बता दें कि उन्होंने सीरियल ‘उतरन’ में अपने तपस्या के किरदार से लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। साथ ही रश्मि कई टीवी शो, वेब सीरीज और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह ‘बिग बॉस 13’ में भी वह नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और विवादों के कारण खूब सुर्खियां बटोरीं। उनका निजी जीवन भी उतार चढ़ाव वाला रहा है। साल 2012 में उन्होंने अपने उतरन के को स्टार नंदीश संधू से शादी रचाई थी, लेकिन चार साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद रश्मि का नाम अरहान खान समेत कई स्टार्स के साथ जुड़ा, जिनके साथ उनका रिश्ता ‘बिग बॉस 13’ में खूब चर्चित रहा।
इसे भी पढ़ें-3 बड़ी Flop फ़िल्में दे चुके टाइगर श्रॉफ को है और तृप्ति डिमरी से आस, क्या एक्ट्रेस लगाएंगी डूबती नैया पार







Users Today : 0

