Home » मनोरंजन » Amaran OTT Release: जल्द ओटीटी पर रिलीज होगी ‘अमरन’, यहां जानें कब और कहां

Amaran OTT Release: जल्द ओटीटी पर रिलीज होगी ‘अमरन’, यहां जानें कब और कहां

[the_ad id="14540"]

Amaran OTT Release: शिवकार्तिकेय और साई पल्लवी की फिल्म ‘अमरन’ ने पर्दे पर जमकर कमाल दिखाया है। ये फिल्म दिवाली के मौके पर यानी 31 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और बाक्स आफिस पर  हर दिन करोड़ों की कमाई कर रही थी। इस फिल्म  ने बीते एक महीने में दुनिया भर से 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें- ‘Pushpa 2’ new update: खत्म हुई फिल्म की शूटिंग, आगे बढ़ सकती है रिलीज डेट

अगले महीने हो सकती रिलीज 

सिनेमाघरों में शानदार कलेक्शन करने के बाद, ‘अमरन’ अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। शिवकार्तिकेय की ‘अमरन’ अगले महीने ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। थिएटर में रिलीज होने के ठीक एक महीने बाद मेकर्स इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग कराने की प्लानिंग कर चुके हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक तमिल फिल्म ‘अमरन’ 5 दिसंबर 2024 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स ने अब तक फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

लागत से ज्यादा कर चुकी है कमाई 

शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीना हो गया है और ये फिल्म अपनी लगात से काफी ज्यादा की कमाई कर चुकी है। कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का बजट 120 मिलियन रुपये था और इसके कलेक्शन की बात करें तो इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 211.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं  ग्लोबल लेवल पर फिल्म अब तक कुल 323 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित है फिल्म 

‘अमरन’ की कहानी मेजर मुकुंद वरदराजन के वास्तविक जीवन पर आधारित है। मेजर मुकुंद वरदराजन ने आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। अमरन शिव अरुल और राहुल सिंह द्वारा लिखित इंडियाज़ फियरलेस: ट्रू स्टोरीज़ ऑफ़ मॉडर्न मिलिट्री हीरोज पर आधारित है, जिसमें शहीद सैनिकों पर एक अध्याय भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें- PM मोदी ने की विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’की तारीफ़, कहा- ‘सच सामने आ रहा है’

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?