Home » मनोरंजन » Aashram Season 4: सामने आई ‘आश्रम 4’ की रिलीज डेट, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप

Aashram Season 4: सामने आई ‘आश्रम 4’ की रिलीज डेट, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप

[the_ad id="14540"]

Aashram Season 4: साल 2020 में प्रकाश झा के निर्देशन में बनी बेब सीरिज ‘आश्रम’ में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आये थे। ये सीरीज लोगों को इतनी पसंद आई थी कि उन्हें इसके अगले सीजन का इंतजार रहने लगा था। इस सीरिज के तीन पार्ट आ चुके हैं और अब खबर आ रही है कि इसका चौथा पार्ट भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। बताया जा रहा है कि इसका चौथा सीजन 2025 में रिलीज किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें- Jaat Teaser Out: सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का टीजर आउट, अल्लू अर्जुन से भी ज्यादा खतरनाक दिखा अंदाज

‘एनिमल’ में निभाया था विलेन का किरदार 

bobby deol in animal

आपको बता दें कि साल 2023 में आई सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ में विलेन के किरदार में नजर आने वाले बॉबी देओल के पास इस समय कई फ़िल्में हैं। बॉबी की दो फिल्में हाउसफुल 5 और थलापति 69 साल 2025 में रिलीज होंगी। इसके अलावा ये भी चर्चा ही कि उनकी सुपरहिट सीरीज ‘आश्रम’ का चौथा पार्ट भी 2025 में रिलीज किया जाएगा।

2022 में जारी हुआ था ‘आश्रम 4’ का टीजर 

Aashram Season 4

2022 में वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ को लेकर अनाउंसमेंट हुई थी। हालांकि, 2025 में ये किस डेट पर रिलीज होगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और अब यह सीरीज 2025 में रिलीज के लिए तैयार भी है। हालांकि अभी इसकी  आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। साल 2022 में ‘आश्रम 4’ का एक मिनट का टीज़र जारी किया गया था, जिसमें बताया गया है कि फ्रैंचाइज़ी की चौथी किस्त आने वाली है, लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

 इस प्लेटफार्म पर देख सकते हैं ‘आश्रम’ के सारे पार्ट 

2020 में प्रकाश झा ने एमएक्स प्लेयर पर आश्रम का पहला सीज़न रिलीज किया था। इसके बाद 2022 तक इसके तीन पार्ट आ चुके हैं। आश्रम सीरिज के तीनों पार्ट आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं, जो अब अमेज़न एमएक्स प्लेयर के नाम से जाना जाने लगा है। चौथे भाग की आधिकारिक घोषणा 2022 में ही हुई थी। कहा जा रहा है कि  साल 2025 में ‘आश्रम 4’ की फाइनल रिलीज डेट आ सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

 

 इस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगा चौथा पार्ट

बॉबी देओल ने 2023 में आई फिल्म ‘एनिमल’ में यादगार भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने इसी साल आई फिल्म कंगुवा में विलेन का किरदार निभाया। अब 2025 में  हाउसफुल 5, वेलकम टू द जंगल और थलापति 69 रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में भी बाबी देओल अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, बॉबी की  सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ भी 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि सीरिज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें- ‘Pushpa 2’ new update: खत्म हुई फिल्म की शूटिंग, आगे बढ़ सकती है रिलीज डेट

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?