
Nikki Tamboli: ‘बिग बॉस 14’ की पूर्व प्रतियोगी निक्की तम्बोली पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। वह जल्द ही ‘बदनाम’ के लिए एक आइटम सॉन्ग करती हुई नजर आयेंगी। यह फिल्म फरवरी में रिलीज होने वाली है। फैंस निक्की को बेहद पसंद करते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स को अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बताती रहती हैं।
फिल्म बदनाम में आएंगी नजर
निक्की ने कहा, मैं ‘बदनाम’ का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। यह एक ऐसा गाना है, जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। मैं एक शानदार टीम के साथ काम करने का अवसर पाकर बहुत आभारी हूं। बता दें कि निक्की हमेशा “कुछ नया ढूंढती रहती हैं” और ‘बदनाम’ इसका एक और उदाहरण है। निक्की तंबोली ने इस आइटम सान्ग पर काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रशंसकों को यह गाना उतना ही अच्छा लगेगा, जितना मुझे इस गाने पर काम करने में अच्छा लगा है।’
इस डेट को रिलीज होगी फिल्म
इस गाने को सुनिधि चौहान ने अपने सुरों से सजाया है। फिल्म ‘बदनाम’ फरवरी 2025 में रिलीज होने वाली है। यह जय रंधावा, जैस्मीन भसीन और मुकेश ऋषि जैसी कलाकारों से सजी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। निक्की के करियर पर एक नजर डाले तो उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। 2019 में उन्होंने तेलुगू हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘चिकाती गडिलो चिथाकोटुडु’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
‘बिग बॉस 14’ से किया था टेलीविजन डेब्यू
बाद में उन्होंने एक्शन हॉरर फिल्म ‘कंचना 3’ में दिव्या के रूप में तमिल इंडस्ट्री में अपनी करियर की शुरुआत की थी। ‘कंचना 3’ उनकी तीसरी फिल्म तेलुगु में ‘थिप्पारा मीसम’ थी। साल 2020 में उन्होंने हिंदी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में भाग लेकर अपना टेलीविजन डेब्यू किया था, जहां वह तीसरे स्थान पर रही थीं।
अरबाज पटेल के साथ हैं रिलेशनशिप में
2021 में उन्होंने स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ में हिस्सा लिया था। यह शो केप टाउन में फिल्माया गया था। इस शो में वह 10वें स्थान पर रही थीं। रियलिटी शो के अलावा उन्हें कई म्यूजिक वीडियो भी देखा गया है। 2022 में कामेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया द्वारा होस्ट किए गए गेम शो ‘द खतरा खतरा’ में भी नजर आ चुकी हैं। निक्की ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत हिंदी फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ में “कॉकटेल” गाने में एक स्पेशल भूमिका निभाई है। साल 2024 में, वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ मराठी के पांचवें सीज़न में दिखाई दीं थीं, जहां उनकी मुलाकात अरबाज पटेल से हुई। अरबाज पटेल को ‘स्प्लिट्सविला 15’ में भी देखा गया था। इनकी प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब वे बिग बॉस मराठी 5 के प्रतियोगी थे।
इसे भी पढ़ें- 3 बड़ी Flop फ़िल्में दे चुके टाइगर श्रॉफ को है और तृप्ति डिमरी से आस, क्या एक्ट्रेस लगाएंगी डूबती नैया पार






Users Today : 35

