
Raha Flying Kiss: क्रिसमस डिनर के लिए रणबीर कपूर अपने परिवार के साथ पहुंच गये हैं। इस दौरान की रणबीर कपूर, अलिया और उनकी बेटी राहा की तस्कीवीरें वायरल हो रही हैं। फोटोज में तीनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा के साथ पहुंचे। उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इस दौरान तीनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। वहीं पापा रणबीर के साथ राहा ने भी सभी को हेलो बोला। इतना ही नहीं राहा ने पैपराजी को फ्लाइंग किस भी दिया, लेकिन जब फोटो के लिए राहा को रणबीर कपूर ने गोद से उतारने की कोशिश की तो व नहीं उतरी नहीं, बल्कि पापा से ही छिपक गईं।

सभी फोटोज में राहा को अपने पापा की गोद में ही छिपा हुआ देखा जा सकता है। हालांकि वह पूरे समय स्माइल कर रही हैं।

आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने रेड कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों में रेड कलर का बो लगाया हुआ है।

वहीं राहा के लुक की बात करें तो उन्होंने बहुत प्यारी फ्रॉक पहनी हुई है और बेहद प्यारी लग रही हैं। राहा हर बार अपनी स्माइल से फैंस का दिल जीत लेती हैं। वहीं फैन्स भी उन्हें खूब प्यार करते हैं और जमकर तारीफ़ करते हैं। इस दौरान रणबीर कपूर ने व्हाइट पैंट के साथ व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू कलर की स्ट्राइप वाली शर्ट कैरी की है।
इसे भी पढ़ें-Oscar 2025: ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्ट लिस्ट हुई ये हिंदी फिल्म, इस डेट को रिलीज होगी थियेटर्स में
इसे भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई ‘पुष्पा 2’, बनी सबसे तेज कमाई वाली फिल्म






Users Today : 15

