Home » मनोरंजन » Shweta Tiwari Third Marriage: विशाल संग तीसरी शादी करने जा रही हैं श्वेता? एक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया

Shweta Tiwari Third Marriage: विशाल संग तीसरी शादी करने जा रही हैं श्वेता? एक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया

[the_ad id="14540"]
Shweta Tiwari

Shweta Tiwari Third Marriage: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने शो ‘कसौटी जिंदगी की’ के लिए जानी जाती हैं। इस शो में उन्होंने प्रेरणा का किरदार निभाया था। एक अभिनेत्री के रूप में उनका करियर जितना चर्चा में है, उतना ही उनकी निजी जिंदगी भी एक हॉट टॉपिक है। उन्होंने दो बार शादी की, लेकिन कोई भी शादी लंबे समय तक नहीं चली।

इसे भी पढ़ें- The Family Man 3: सामने आई  ‘द फैमिली मैन 3’ की न्यू अपडेट, फैंस को दिखाई झलक

तीसरी शादी की उड़ रही अफवाह 

कुछ समय पहले ही उनकी तीसरी शादी को लेकर अफवाहें उड़ी थीं। एक्टर विशाल आदित्य सिंह के साथ उनकी शादी की फर्जी तस्वीरें वायरल हुईं थीं। दरअसल, स्वरा भास्कर की रजिस्टर्ड वेडिंग फोटो में विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी का चेहरा लगा दिया गया था। अब इस मुद्दे पर श्वेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

 

विशाल ने दिया जवाब

मीडिया से बातचीत करते हुए श्वेता ने कहा कि वह ट्रोलिंग को ज्यादा महत्व नहीं देती हैं। उन्होंने कहा, करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें सीधी आलोचना का सामना करना पड़ा था। विशाल के साथ अपनी शादी की फर्जी अफवाहों और तस्वीरों के बारे में उन्होंने कहा, ‘हर साल मेरी नई शादी हो होती है, मैं तीन शादी करके बैठी हुई हूं।’ वहीं इन अफवाहों को लेकर विशाल चौधरी ने भी एक बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा, श्वेता के साथ उनके रिश्ते के बारे में कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके और श्वेता के बीच का रिश्ता जगजाहिर है। विशाल ने कहा, वे श्वेता को माम कहते हैं और ऐसी तस्वीरों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

राजा चौधरी से हुई थी पहली शादी

बता दें कि श्वेता तिवारी की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी। इस शादी से उनकी एक बेटी है, जिसका नाम पलक तिवारी है। हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई थी। श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की। इस शादी से उनका एक बेटा रेयान्स कोहली है। ये शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। श्वेता ने अभिनव से तलाक ले लिया था। फ़िलहाल वे सिंगल लाइफ जी रही हैं।

इसे भी पढ़ें- Khesari Lal-Akanksha Puri Video: सामने आया खेसारी लाल और आकांक्षा पूरी का जिम वीडियो, लोग बोले- ‘प्रमोशन के लिए कुछ भी’

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?