Home » मनोरंजन » Saif Ali Khan: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सैफ, और सख्त की गई अपार्टमेंट की सुरक्षा

Saif Ali Khan: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सैफ, और सख्त की गई अपार्टमेंट की सुरक्षा

[the_ad id="14540"]
Saif Ali Khan

Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 16 जनवरी की रात को एक्टर पर उनके ही घर में हमला हुआ था, जिसके बाद सैफ को अस्पताल ले जाया गया था। सर्जरी के बाद अब सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर लौट रहे हैं। सैफ के घर पहुंचने से पहले उनके घर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan: अब इस बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं सैफ...

मीडिया से बच कर निकले सैफ

बता दें कि सैफ को उस गेट के बाहर नहीं निकाला गया, जहां मीडिया उनका इंतजार कर रही थी। दरअसल, मीडिया से बचाकर सैफ को अस्पताल से बाहर निकाला गया। इसके अलावा, उनके घर बाहर भी पुलिस मौजूद है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जैसे ही सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिली, उनकी तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हो गईं। हालांकि सैफ को मीडिया से दूर रखा गया, लेकिन पैपराजी नेउन्हें फालो किया। अब उनकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर सामने आये एक वीडियो में सैफ कैफ ठीक दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स के कमेन्ट भी आने लगे। हर कोई सैफ का हाल पूछ रहा है और उनके ठीक होने पर ख़ुशी जता रहा है।

16 जनवरी की रात हुआ था हमला

गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात एक हमलावर चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुस गया था। हालांकि, जब सैफ ने चोर को रोकने की कोशिश की तो उसने एक्टर पर हमला कर दिया, जिसमें सैफ घायल हो गए। बाद में लहूलुहान सैफ को उनके बेटे इब्राहिम ने लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

 

आरोपी अरेस्ट

बता दें कि पुलिस ने इस मामले के आरोपी को अरेस्ट कर लिए है, लेकिन अभी भी वह पड़ताल कर रही है, फ़िलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सैफ पर हमले के बाद उनके घर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

 

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan attack: न्यायिक हिरासत में भेजा गया सैफ का हमलावर, जानें एक्टर की सेहत का हाल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?