Home » मनोरंजन » Teacher-Student Wedding: टीचर में क्लास रूम में ही स्टूडेंट से रचाई शादी, वायरल हुआ वीडियो

Teacher-Student Wedding: टीचर में क्लास रूम में ही स्टूडेंट से रचाई शादी, वायरल हुआ वीडियो

[the_ad id="14540"]
Teacher-Student Wedding:

पश्चिम बंगाल। Teacher-Student Wedding: पश्चिम बंगाल की यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सामने आया है, जिसके एक महिला प्रोफेसर अपने ही स्टूडेंट से क्लास रूम में शादी रचाती हुई नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त है।

इसे भी पढ़ें- Urvashi Rautela: एक्ट्रेस ने खुद लीक कराया था बाथरूम वीडियो, बताई ये वजह

सवालों के घेरे में आया विश्वविद्यालय प्रशासन

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला प्रोफेसर क्लासरूम में अपने स्टूडेंट से शादी कर रही हैं। इस मौके पर अन्य स्टूडेंट्स, कुछ प्रोफेसर और यूनिवर्सिटी का स्टाफ भी मौजूद है। वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। इसके बाद प्रबंधन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी  हैं और महिला  प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया गया है। वहीं प्रोफेसर और स्टूडेंट्स इस पूरे मामले पर अलग-अलग तरीके से बयान दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Logkyakahenge (@log.kya.kahenge)

 

हल्दी और संगीत सेरेमनी भी हुई

वीडियो में जो महिला प्रोफेसर क्लास रूम में फेरे लेते हुए दिख रही हैं। वह नादिया के हरिंगहाटा में मौलाना अबुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में अप्लाइड सायकोलॉजी की हेड हैं। उनका नाम पायल बनर्जी है और उन्हें 13 साल का एक्सपीरियंस है। वह अपने फर्स्ट ईयर स्टूडेंट के साथ शादी कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह शादी 16 जनवरी को हुई थी, लेकिन इससे पहले 9 जनवरी को क्लासरूम में ही हल्दी सेरेमनी और 14 फरवरी को संगीत सेरेमनी का भी आयोजन हुआ था।

फ्रेशर्स की वेलकम पार्टी में हुई शादी

Teacher-Student Wedding

अब इस पूरे मामले पर पायल बनर्जी ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा, “फ्रेशर्स के वेलकम इवेंट के दौरान यह एक वेडिंग ड्रामा था। यह एक प्रकार का सायकोड्रामा था। मेरे छात्रों ने मुझसे इसमें भाग लेने का अनुरोध किया। अन्य फैकल्टी को भी इस बारे में जानकारी थी और किसी ने भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। छात्रों ने इस कार्यक्रम के लिए कार्ड छपवाए थे और ई-इनविटेशन भी भेजे थे।” उन्होंने यह भी कहा कि जिस भी शख्स ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है,उसका मकसद मुझे बदनाम करना है। प्रोफेसर ने ये भी कहा कि वे इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगी।

सीनियर प्रोफेशर्स ने जताई नाराजगी

हालांकि कई छात्र इस मामले में अपनी प्रोफेसर के साथ खड़े नजर और और उन्होंने ने भी इस शादी को महज एक साइको ड्रामा बताया। छात्रों का कहना है ये कोई असली शादी नहीं थी। वहीं कुछ सीनियर शिक्षकों का कहना है कि क्लासरूम में इस प्रकार का ड्रामा नहीं होना चाहिए, खासकर तब जब छात्र शादी की उम्र का हो ही न।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: सोशल मीडिया पर दिखा साध्वी का बोल्ड अवतार, वीडियोज देखकर दंग रह गये लोग

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?