Home » मनोरंजन » Bollywood Singer’s Wish: 66 साल की उम्र में चौथी शादी करने को तैयार हुआ ये सिंगर, विवादों में रही है पर्सनल लाइफ

Bollywood Singer’s Wish: 66 साल की उम्र में चौथी शादी करने को तैयार हुआ ये सिंगर, विवादों में रही है पर्सनल लाइफ

[the_ad id="14540"]
Bollywood Singer's Wish:

Bollywood Singer’s Wish: फिल्म इंडस्ट्री में तलाक और शादी कोई नहीं बात कहीं है। कई सेलिब्रिटीज के एक दो नहीं बल्कि तीन-चार तलाक हुए और शादी हुई।  इस लिस्ट में बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर लकी अली का भी नाम शामिल है। उन्होंने ने भी तीन शादियां रचाई और तीनों से तलाक हुआ। अब उन्होंने चौथी शादी की इच्छा जताई है।

इसे भी पढ़ें- Nikki Tamboli अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में मचाएंगी धमाल, इस आइटम सांग से लगाएंगी तड़का

बॉलीवुड को दे चुके हैं कई हिट गाने

Bollywood Singer

लकी अली ने अपने करियर में ‘आ भी जा..’, ‘एक पल का जीना’ और ‘ना तुम जानो ना हम’ जैसे कई हिट गाने दिए हैं। इसके अलावा उनके और भी कई गाने हैं जो लोगों की जुबान पर रहते हैं। बात करें उनकी निजी जिंदगी की तो उन्होंने तीन शादियां की है और उनके पांच बच्चे हैं। इस समय उम्र 66 साल है। अब सिंगर ने इस उम्र में चौथी शादी की इच्छा जताई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lucky Ali (@officialluckyali)

 

एक कार्यक्रम जताई शादी की इच्छा

बता दें कि हाल ही में लकी अली दिल्ली के सुंदर नर्सरी में हुए 18वें कथाकार अंतरराष्ट्रीय कहानीकार महोत्सव में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी आवाज से सबका दिल जीत लिया और अपने गानों की कहानियों पर चर्चा की। जब उनसे अगली इच्छा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “ड्रीम है कि मैं फिर से शादी करूंगा।” जैसे ही लकी अली ने यह बयान दिया, सोशल मीडिया पर उनकी संभावित चौथी शादी के बारे में बातें होने लगीं। लोग कयास लगाने लगे कि शायद वह फिर से शादी करने का सोच रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VOGUE India (@vogueindia)

 

सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

बता दें कि लकी अली की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही है। उन्होंने तीन बार शादी की है। उनकी पहली शादी 1996 में ऑस्ट्रेलिया की मेघन जेन मैक्लेरी से हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए। तलाक के बाद, उन्होंने 2000 में दूसरी शादी की। उनकी दूसरी पत्नी इनाया पर्शिया की रहने वाली है। इनसे भी लकी के दो बच्चे हुए। कुछ साल साथ रहने के बाद ये दोनों भी अलग हो गए। इसके बाद साल 2010 में लकी अली ने तीसरी शादी ब्रिटिश मॉडल केट एलिजाबेथ हालम से की। इस शादी से उन्हें एक बेटा लेकिन 2017 में उनकी ये शादी भी टूट गई। अब सिंगर ने चौथी शादी के संकेत दिया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

इसे भी पढ़ें- Sunita Ahuja Shocking Revelations: गोविंदा से इनसिक्योर हुईं पत्नी सुनीता, कहा- ‘अगले जन्म में मेरे पति मत बनना’

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?