Home » मनोरंजन » Amitabh Bachchan Post: बिग बी ने किया ऐसा पोस्ट, पढ़कर परेशान हो गये फैंस, लगाने लगे ये कयास

Amitabh Bachchan Post: बिग बी ने किया ऐसा पोस्ट, पढ़कर परेशान हो गये फैंस, लगाने लगे ये कयास

[the_ad id="14540"]

Amitabh Bachchan Post:  देश ही नहीं दुनिया भर के लोग सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के दीवाने हैं। हर रविवार उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ती है। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों उनके घर के बाहर इंतजार करते हैं। सोशल मीडिया पर भी बिग बी की तगड़ी फैन फालोइंग हैं। उनके पोस्ट तेजी से वायरल होते हैं। हाल ही में, अभिनेता ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़कर फैंस चिंतित हो गए हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद लोग अनुमान लगाने लगे हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं है वह एक्टिंग को अलविदा कहने का मन बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Bollywood News: इस एक्टर ने दी थी अमिताभ बच्चन को कड़ी टक्कर, लेता था मोटी फीस, करियर पीक पर था, लेकिन छोड़ दी इंडस्ट्री

कमेंट बॉक्स में लगी सवालों की झड़ी

Amitabh Bachchan Post

अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है… ‘जाने का समय हुआ…’। फैंस इस पोस्ट का मतलब जानने के लिए बेचैन हो गये हैं। महानायक की ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। वहीं कमेंट बॉक्स में भी फैन्स में सवालों की झड़ी लगा दी है।

Amitabh Bachchan Post

अगले ट्वीट का इंतजार 

अमिताभ बच्चन के पोस्ट ने फैंस में बेचैनी पैदा कर दी है। लोग सोच रहे हैं क्या बिग बी किसी बड़े फैसले के बारे में इशारा कर रहे हैं। कुछ फैंस यह पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने थकान के बाद फैंस से विदाई लेते हुए ऐसा कहा? क्या यह उनका गुडनाइट कहने का तरीका है? वहीं, कुछ लोग चिंतित हैं कि क्या बिग बी अब अभिनय छोड़ने का सोच रहे हैं। क्या वे रिटायरमेंट का इरादा रखते हैं? फिलहाल, फैंस बिग बी के अगले ट्वीट का इंतजार कर रहे हैं ताकि इस पोस्ट का सही मतलब समझ सकें।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से जोड़ रहे कुछ यूजर्स

बिग बी के पोस्ट को नतीजों से जोड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जबकि भाजपा को बहुमत मिल रहा है। लोग बिग बी के इस पोस्ट पर लिख रहे हैं, ‘#AAP ने कहा और हमने सुना बच्चन सर’।

 

इसे भी पढ़ें- Aishwarya Rai Video: आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं ऐश्वर्या, दिखा मां-बेटी का सिंपल लुक

 

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?