
Those Actresses Earned 3000 Crores: कहते हैं बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस के साथ असमान व्यवहार किया जाता है। एक ही तरह के काम के लिए उन्हें अलग-अलग फीस चार्ज की जाती है। बावजूद इसके कई अभिनेत्रियों ने कमाई के मामले में अभिनेताओं को पछाड़ दिया है। कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनकी फिल्मों ने बाक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। आज हम आपको पांच ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बतायेंगे, जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिये वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है और खुद को पुरुषों के बराबर साबित किया है।
इसे भी पढ़ें- Entertainment World: बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस, जिसके पैदा होते ही घर में छा गया था मातम
करीना कपूर

इस लिस्ट में कपूर खानदान की बेटी करीना कपूर का नाम सबसे पहले आता है। करीना ने इंडस्ट्री में 70 से ज्यादा फ़िल्में की है, जिनके जरिये उन्होंने करोड़ों की कमाई की। उनकी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘3 इडियट्स’ तो ब्लाकबस्टर साबित हुई थी। ‘3 इडियट्स’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 460 करोड़ था, तो वहीं ‘बजरंगी भाईजान’ ने 918 करोड़ का कारोबार किया था। इनके साथ बाकी फिल्मों का कलेक्शन जोड़ दिया जाये तो उन्होंने फिल्मों 4000 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं।
रश्मिका मंदाना

‘पुष्पा द फ्लावर’ से हर दिल की धड़कन बन चुकीं रश्मिका मन्दाना ने बेहद कम समय में बड़ी सफलता हासिल कर ली है। रश्मिका भी फिल्मों के जरिये 3000 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। उनकी फिल्म ‘एनीमल’, ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ ने क्रमश: 900 करोड़ से ज्यादा, 350 करोड़ से ज्यादा और 1871 करोड़ की कमाई की है। वहीं अब उनकी फिल्म छावा सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है।
कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का भी करियर बॉलीवुड में काफी शानदार रहा है। उन्होंने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस अपना परचम लहराया है। कैफ ने अपने 22 साल के करियर में ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘पार्टनर’, ‘सिंह इज किंग’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘वेलकम’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘एक था टाइगर’, ‘धूम 3’, ‘बैंग बैंग’ और ‘भारत’ जैसी शानदार फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं। अपनी इन्हीं तमाम फिल्मों के जरिये कैटरीना ने भी 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड को ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘कल्कि 2898’ जैसी फ़िल्में देने वाली दीपिका पादुकोण को यूं ही नहीं बॉक्स ऑफिस की ‘क्वीन’ कहा जाता है। इन तीनों फिल्मों के साथ ही उनकी और भी कई फ़िल्में हैं जिन्होंने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
सान्या मल्होत्रा

बेहद गिनी चुनी फिल्मों में नजर आने वाली सान्या मल्होत्रा भी 3000 करोड़ी क्लब में अपनी जगह बना चुकी हैं। उन्होंने भले ही कम फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी कई फिल्मों ने बाक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। सान्या ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और ‘दंगल’ ने वर्ल्ड वाइड 2027 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं सान्या शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में भी नजर आई थीं। ‘जवान’ ने दुनिया भर में 1148.32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
इसे भी पढ़ें- Priyanka Chopra: बॉलीवुड में फिर धमाल मचाएंगी प्रियंका, इस दिग्गज निर्देशक के साथ साइन की फिल्म






Users Today : 15

