Home » मनोरंजन » ‘Raid 2’ Advance Booking: ‘रेड 2’ या ‘केसरी 2’ एडवांस बुकिंग में कौन है सबसे आगे

‘Raid 2’ Advance Booking: ‘रेड 2’ या ‘केसरी 2’ एडवांस बुकिंग में कौन है सबसे आगे

[the_ad id="14540"]

‘Raid 2’ Advance Booking: सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के दो हफ्ते बाद 18 अप्रैल को अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब जब ‘केसरी 2’ को दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं, तो अजय देवगन की ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि एडवांस बुकिंग में इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है। क्या आपने पिछले कुछ समय में बॉलीवुड से आने वाली फिल्मों में एक दिलचस्प बात नोटिस की है? लगभग हर दो हफ्ते में 90 के दशक से इंडस्ट्री में छाए सितारों की फिल्में रिलीज के लिए लाइन में लगी रहती हैं।

इसे भी पढ़ें- Jaat Teaser Out: सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का टीजर आउट, अल्लू अर्जुन से भी ज्यादा खतरनाक दिखा अंदाज

18 अप्रैल को रिलीज हुई थी केसरी 2 

Raid 2' Advance Booking

सलमान खान की ‘सिकंदर’ के लगभग दो हफ्ते बाद 10 अप्रैल को सनी देओल की ‘जाट’ रिलीज हुई थी। सनी की फिल्म के दो हफ्ते बाद 18 अप्रैल को अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक और पैटर्न है- जहां ‘सिकंदर’ के असफल होने के बाद ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। अब ‘केसरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है, तो क्या ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी? अजय की फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर नजर डालें, तो इस सवाल का जवाब सकारात्मक नजर आता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

69 हजार से ज्यादा हुई ‘रेड 2’ की एडवांस बुकिंग

सैकैनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार दोपहर तक ‘रेड 2’ के लिए 69 हजार से ज्यादा टिकटें एडवांस में बुक हो चुकी हैं। इस बुकिंग के साथ ही फिल्म ने करीब 2 करोड़ रुपये एडवांस में (ब्लॉक की गई सीटों के बिना) कमा लिए हैं। बुकिंग किस तरह की है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, रिलीज से पहले ही अजय की फिल्म ने ‘केसरी 2’ की टोटल एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ दिया है।

पार कर सकती है एक लाख का आंकड़ा

Raid 2' Advance Booking

अक्षय कुमार अभिनीति ‘केसरी 2’ के लिए करीब 57 हजार टिकटें एडवांस बुक हुई थीं जबकि फिल्म की एडवांस बुकिंग ग्रॉस 1.9 करोड़ रुपये से भी कम रही। अजय देवगन की फिल्म के लिए जिस तरह से टिकट बुक हो रहे हैं, वो एक सकारात्मक संकेत है। गुरुवार को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के लिए बुधवार को बुकिंग और भी तेज होगी। उम्मीद की जा सकती है कि ‘रेड 2’ की फाइनल एडवांस बुकिंग 1 लाख टिकटों का आंकड़ा पार कर जाएगी।

मजदूर दिवस का मिलेगा फायदा

फिल्म को कई जगहों पर 1 मई को मजदूर दिवस की छुट्टी का भी फायदा मिलेगा और सिनेमाघरों में वॉक-इन ऑडियंस बढ़ेगी। इन सब बातों को मिलाकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अजय की फिल्म पहले दिन 8 करोड़ से 10 करोड़ के बीच कलेक्शन करने वाली है। बुधवार की एडवांस बुकिंग से साफ हो जाएगा कि फिल्म डबल डिजिट का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं।

 

इसे भी पढ़ें- ‘Jaat’ Vs ‘Kesari’ ‘जाट’ या ‘केसरी 2’, किसे मिल रहा दर्शकों का प्यार, कौन कर रही ज्यादा कमाई, यहां जानें

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?