
Alia Bhatt: बॉलीवुड को 2 स्टेट्स, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, राजी, गली बॉय, गंगूबाई काठियावाड़ी और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी शानदार फ़िल्में देने वाली खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। रेड कार्पेट से सामने आया आलिया का शानदार लुक अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कुछ फैंस तो उनकी ख़ूबसूरती के कायल हो गये, तो कुछ का दावा है आलिया भट्ट दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें- Alia Bhatt: आलिया भट्ट के साथ हुआ हादसा, हाथ जला, परेशान हुईं सोनी राजदान
रेड कार्पेट पर दिए जमकर पोज

बता दें कि, आलिया ने कान्स के रेड कार्पेट पर बेज ऑफ शोल्डर मरमेड गाउन के साथ एंट्री की। इसके बाद वह नेवी ब्लू शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। अपने दोनों ही लुक में उन्होंने रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए और तस्वीरें क्लिक कराई। इसी दौरान लोगों ने एक्ट्रेस के बेबी बंप को नोटिस किया और उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी का दावा करने लगे।
यूजर्स ने किए कमेंट
अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आलिया भट्ट की कांस फेस्टिवल की तस्वीरों पर से फैन्स नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। यूजर्स कमेन्ट बाक्स में उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया- ‘वो प्रेग्नेंट लग रही हैं, क्या सिर्फ मुझे ही ऐसा लग रहा है?’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘क्या वो प्रेग्नेंट हैं? मुझे नहीं पता ऐसा क्यों लग रहा है। जो भी हो, वो बेहद सुंदर लग रही हैं।’ एक और फैन ने सवाल किया- ‘क्या दूसरी बार बधाई देने का मौका है?’
2022 में की थी शादी

कुछ फैंस यह भी दावा कर रहे हैं कि आलिया भट्ट कांस में काफी थकी हुई और बीमार लग रही हैं। एक यूजर ने कमेन्ट किया- ‘आलिया बीमार लग रही हैं।’ दूसरे शख्स ने लिखा- ‘वह इतनी थकी हुई क्यों लग रही हैं?’ बता दें कि आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर रणबीर कपूर से शादी की थी। इसी साल नवंबर में दोनों एक बेटी (राहा) के पेरेंट्स बने थे। अब तीन साल बाद इस कपल के दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर आ रही है।
इस फिल्म में आएंगी नजर

बात करें वर्क फ्रंट की, तो आलिया भट्ट एक्शन थ्रिलर ‘अल्फा’ में शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगी। यह वाईआरएफ (YRF) की स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की रोमांस ड्रामा ‘लव एंड वॉर’ भी नजर आएंगी। ये फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में दिखाई देंगे।
इसे भी पढ़ें- Shaheen Bhatt with Mystery Man: कौन है ये मिस्ट्री मैन, जिसे डेट कर रही हैं आलिया भट्ट की बहन शाहीन, वायरल हुई तस्वीर






Users Today : 1

