Home » मनोरंजन » Dipika Kakar Health: शोएब ने शेयर की दीपिका की हेल्थ अपडेट, बताया- जल्द होगी सर्जरी

Dipika Kakar Health: शोएब ने शेयर की दीपिका की हेल्थ अपडेट, बताया- जल्द होगी सर्जरी

[the_ad id="14540"]
Dipika Kakar Health

Dipika Kakar Health: टेलीविजन एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित है। हाल ही में एक्टर ने दीपिका की हेल्थ से जुड़ी जानकारी अपने ब्लॉग पर दी थी और बताया था कि उन्हें लीवर ट्यूमर हो गया है। शोएब ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लाइव आकर कहा था, दीपिका को अगले हफ्ते “टेनिस बॉल के आकार के लीवर ट्यूमर” की सर्जरी करानी है।

इसे भी पढ़ें- Deepika Kakkar: दीपिका कक्कड़ को हुई ये खतरनाक बीमारी ‘शोएब बोले- प्लीज दुआ कीजिए’

कंट्रोल में है बुखार 

Dipika Kakar Health

अब एक्टर ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ के स्वास्थ्य के बारे में एक और अपडेट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि  दीपिका फिलहाल घर पर हैं और उनका बुखार अब कंट्रोल में है। उन्होंने कहा, अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले हफ्ते उनकी सर्जरी हो जाएगी, प्लीज आपको लोग दीपिका के लिए दुआ कीजिये। इससे पहले शोएब ने दीपिका की मेडिकल कंडीशन के बारे में यूट्यूब चैनल पर फैन्स को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि, “दीपिका ने रुहान को दूध पिलाना बंद कर दिया है। इसी के बाद से उसे बहुत तेज़ दर्द होने लगा और गांठें बनने लगीं। दर्द इतना बढ़ गया कि, उसे बुखार हो गया, जो बाद में फ्लू में बदल गया। उसकी हालत काफी खराब हो गई और दर्द हद से ज्यादा बढ़ गया है।” अभिनेता ने एक हफ़्ते पहले अपने चैनल पर दीपिका के ट्यूमर के इलाज से भी जुड़ी जानकारी साझा की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

बहन से भी जुड़ी जानकारी साझा की

उन्होंने बताया था, “हमारे डॉक्टर ने हमें फिर से मिलने के लिए बुलाया था और जब हम उनसे मिले, तो उन्होंने हमें सीटी स्कैन करवाने के लिए कहा, जिसमें पता चला कि दीपिका के लीवर के बाएं लोब में ट्यूमर है, जिसका आकार एक टेनिस बॉल जितना है। शोएब ने कहा, यह हमारे लिए बेहद चौंकाने वाला था।” एक्टर ने अपनी बहन सबा और बहनोई खालिद के बारे में भी कुछ खुशखबरी शेयर की। उन्होंने बताया, “जैसा कि आप सभी पता है कि सबा और खालिद को एक बेटे का आशीर्वाद मिला है… प्लीज आपको लोग उस बच्चे को और सबा को अपना आशीर्वाद दें!”

फैमिली डॉक्टर से ली सलाह

Dipika Kakar Health

बता दें कि, कुछ दिनों पहले शोएब से ‘नीड योर प्रेयर्स’ शीर्षक के साथ एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने  दीपिका के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी डिटेल में बताई थी। एक्टर ने बताया था। दीपिका की तबीयत ठीक नहीं है। उसे पेट की गंभीर प्राब्लम हो गई है, जब मैं चंडीगढ़ में था, तभी दीपिका के पेट में अचानक से दर्द होने लगा,  शुरू में उसे लगा, शायद ये दर्द एसिडिटी की वजह से हो रहा है, लेकिन जब काफी समय तक दर्द कम नहीं हुआ, तो उसने हमारे फॅमिली डॉक्टर से बात की, इन्हीं डॉक्टर ने मेरे पिता का भी इलाज किया था।

सीटी स्कैन में पता चली समस्या

Dipika Kakar Health

उन्होंने दीपिका को कुछ एंटीबायोटिक्स दीं और कुछ ब्लड टेस्ट कराने को। वह 5 मई तक एंटीबायोटिक्स पर थी… मेरे पिता के जन्मदिन के बाद, उसे एक बार फिर से उसके पेट में दर्द होने लगा और जब ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट आई तो उसके शरीर में संक्रमण का पता चला।” कई टेस्ट के बाद पता चला कि, दीपिका को ट्यूमर है। उन्होंने कहा था, “हमारे डॉक्टर ने हमें फिर से मिलने के लिए के लिए बुलाया। जब हम उनसे मिले तो उन्होंने हमें सीटी स्कैन करवाने के लिए कहा। सीटी स्कैन में पता चला कि दीपिका के लीवर के बाएं लोब में टेनिस बाल के साइज का ट्यूमर है, जिसकी सर्जरी करानी है।

 

इसे भी पढ़ें-  Jannat Zubair: जन्नत जुबैर ने शेयर की सिजलिंग तस्वीरें, कातिल अदाओं पर फ़िदा हुए फैंस

 

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?