Home » मनोरंजन » ED Investigation: मुश्किल में पड़े युवराज सिंह समेत ये क्रिकेटर, सोनू सूद और उर्वशी पर भी कस सकता है शिकंजा, ये है पूरा मामला

ED Investigation: मुश्किल में पड़े युवराज सिंह समेत ये क्रिकेटर, सोनू सूद और उर्वशी पर भी कस सकता है शिकंजा, ये है पूरा मामला

[the_ad id="14540"]
ED Investigation

मुंबई। ED Investigation: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना और बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद व उर्वशी रौतेला पर अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का आरोप लगा है। ईडी इस मामले में इन सभी से पूछताछ करने की तैयारी रही है। ईडी की ये जांच 1xBet जैसे प्रतिबंधित प्लेटफॉर्म के प्रचार-प्रसार से जुड़ी हुई है। ईडी का मानना है कि, ये प्लेटफॉर्म झूठे विज्ञापन देकर लोगों को फंसाने का काम करते हैं। ईडी का ये भी कहना है कि, 1एक्सबेट जैसे प्लेटफॉर्म सेलिब्रिटीज के साथ मिलकर बड़ी संख्या में लोगों को धोखा दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- AAP MLA Arrested: आप MLA रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, पार्टी बोली- अपनों को भी नहीं बक्शेंगे

जुए के दायरे में आता है गेम

ED Investigation

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, ईडी की जांच में पता चला है कि, ये प्लेटफॉर्म 1Xbet जैसे नामों का इस्तेमाल करके प्रचार करते हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म वेब लिंक और क्यूआर कोड के जरिए यूजर्स को असली अवैध बेटिंग साइट पर भेजते हैं। ईडी के मुताबिक, यह भारतीय कानूनों का सीधा उल्लंघन है। ईडी का कहना है कि, ऐसे प्लेटफॉर्म खुद को स्किल-बेस्ड गेम कहते हैं, लेकिन, वे रिगेड एल्गोरिदम का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए ये जुए के दायरे में आते हैं।

पहले भी हो चुकी है जांच

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब ऑनलाइन सट्टेबाज़ी ऐप की जांच की जा रही है। 2023-24 का चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा घोटाला, जिसमें कई राजनेताओं का नाम आया था। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूषण बघेल का भी नाम था, उन पर इस घोटाले से फ़ायदा उठाने का आरोप था। बघेल ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया था। महादेव के प्रमोटर, जो वर्तमान में दुबई से प्रत्यर्पण का सामना कर रहे हैं, ने ऑपरेशन जारी रखने के लिए कई फ़ेयरप्ले ऐप बनाए। ईडी के अनुसार, महादेव मामले से अवैध लाभ ₹6,000 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है।

 

इसे भी पढ़ें- Tahawwur Rana Extradition: आज भारत लाया जाएगा तहव्वुर राणा, इन शहरों में बढ़ाई गई सुरक्षा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?