Home » मनोरंजन » Dhiraj Kumar Funeral: इंडस्ट्री में शोक की लहर, रजा मुराद समेत इन सितारों ने दी अंतिम विदाई

Dhiraj Kumar Funeral: इंडस्ट्री में शोक की लहर, रजा मुराद समेत इन सितारों ने दी अंतिम विदाई

[the_ad id="14540"]
Dhiraj Kumar Funeral

Dhiraj Kumar Funeral: मनोरंजन जगत में इस समय शोक की लहर है।  दरअसल, एक्टर और प्रोड्यूसर धीरज कुमार का मंगलवार 15 जुलाई को निधन हो गया। वे निमोनिया से पीड़ित थे, जिसके चलते उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 79 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार 16 जुलाई यानी आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। धीरज कुमार को दीपक पराशर, रजा मुराद, सुरेन्द्र पाल, असित मोदी समेत तमाम सितारों ने अंतिम विदाई दी।

इसे भी पढ़ें- Serial Shaktimaan: 20 साल बाद फिर सुनने को मिलेगी ‘शक्तिमान’ की आवाज, जानें कब, कहां और कैसे

फैमिली ने दी जानकारी

Dhiraj Kumar Funeral

धीरज कुमार के निधन के बाद उनकी फैमिली ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया। उन्होंने लिखा, ‘बड़े दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि, पॉपुलर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर धीरज कुमार का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद उन्हें इलाज के लिए कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’

5 दशक तक इंडस्ट्री में रहे एक्टिव 

Dhiraj Kumar Funeral

बता दें कि, धीरज कुमार ने इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत करके अपनी पहचान बनाई थी। वे 5 दशक से अधिक समय इंडस्ट्री में सक्रिय रहे। धीरज कुमार ने टीवी से लेकर फिल्मों तक में अपनी कुशलता का लोहा मनवाया। उन्होंने ‘रातों का राजा’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘स्वामी’, ‘क्रांति’, ‘फौजी’, ‘अंगारे’, ‘संग्राम’, ‘कर्म युद्ध’, ‘बेपनाह’ और ‘हीरा पन्ना’ जैसी फिल्में की। उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडेक्शन में शानदार काम किया। उन्होंने टीवी शो ‘कहां गए वो लोग’ का भी निर्देशन किया था। इसके शो घर संसार में अमर का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई थी।

 पापुलर शोज

Dhiraj Kumar Funeral

धीरज कुमार ने संसार, अदालत,  धूप छांव, ओम नम: शिवाय, रूबी डूबी हब हब, सच, जाने अनजाने, मिली, हमारी बहू तुलसी, घर की लक्ष्मी बेटियां, मायका, ये प्यार न होगा कम, बाबोसा, गणेश लीला जैसे तमाम शोज किये।

 

इसे भी पढ़ें- Ranveer Allahabadia: कौन हैं पेरेंट्स पर अश्लील कमेंट करके विवादों में आए रणवीर इलाहाबादिया?

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?