Home » मनोरंजन » ‘Dhurandhar’ Box Office: कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही ‘धुरंधर, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ भी खतरे में

‘Dhurandhar’ Box Office: कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही ‘धुरंधर, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ भी खतरे में

[the_ad id="14540"]
image

‘Dhurandhar’: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बाक्स ऑफिस व फैन्स के दिलों दिमाग पर छाई हुई है। ये फिल्म कलेक्शन के मामले में हर दिन एक नया रिकार्ड बना रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी महज 13 दिन ही हुए हैं, लेकिन इसने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 1000 फिल्मों वाली लिस्ट के टॉप 10 में जगह बना ली है।

इसे भी पढ़ें- Ranveer Singh: सेट से लीक हुई ‘धुरंधर’ की तस्वीर, खून से सना दिखा एक्टर रणवीर सिंह का चेहरा

टॉप 10 फिल्मों में हुई शामिल

Dhurandhar

ये फिल्म टॉप 10 की फिल्मों को भी धीरे-धीरे पछाड़ रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रणवीर की ये फिल्म जल्द ही सुपर टॉप में शामिल हो  जाएगी। ऐसा भी हो सकता है कि, ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाये। साथ ही अपने सबसे बड़े कंपटीटर रणबीर कपूर के भी रिकॉर्ड तोड़ दें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

आदित्य धर ने किया निर्देशन

एडवेंचर और एक्शन से भरपूर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। फिल्म ने मात्र 12 दिन में 411.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। आज 13वें दिन चार बजे तक फिल्म ने 8.68 करोड़ की कमाई की। आज के कलेक्शन को मिला दें तो फिल्म में अब तक 420.43 करोड़ रुपये बटोर लिया है। हालांकि,सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का डेटा फाइनल नहीं है, अभी इसमें और बदलाव हो सकता है।

ये हैं अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 1000 फिल्मों की लिस्ट में शामिल टॉप टेन फ़िल्में।

पुष्पा 2- 812.14 करोड़
स्त्री 2- 597.99 करोड़
छावा- 585.7 करोड़
जवान- 582.31 करोड़
गदर 2- 525.7 करोड़
पठान- 524.53 करोड़
बाहुबली 2- 510.99 करोड़
एनिमल- 502.98 करोड़
केजीएफ 2-435.33 करोड़
धुरंधर- 419 करोड़

फैंस में छिड़ी जंग 

उम्मीद जताई जा रही है कि, ये फिल्म आज ही ‘केजीएफ 2’ का  रिकॉर्ड तोड़ देगी और 9 वें नबंर पर जगह बना लेगी। ये भी माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ जल्द ही रणबीर कपूर की सबसे बड़ी फिल्म ‘एनिमल’ के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म ‘धुरंधर’ के तेजी से बढ़ते कलेक्शन ग्राफ को देखते हुए अब रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के फैन्स के बीच ऑनलाइन जंग छिड़ गई है। दोनों के फैन्स अपने-अपने स्टार्स को बेहतर बताने की कोशिश करने में जुट गये हैं।

टूट सकता हैं ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड 

Dhurandhar

बता दें कि, रणबीर कपूर की 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ ने 502.98 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे पार करने से ‘धुरंधर’ अब  महज कुछ दिन की दूरी पर है। दरअसल ‘धुरंधर’ हर दिन 30 करोड़ के आसपास कमा रही है और आज तक इस फिल्म ने 420.43 करोड़ का कलेक्शन कर लिए है। ऐसे में ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड तोड़ना उसके लिए मुश्किल नहीं होगा।

 

इसे भी पढ़ें-Deepika Padukone: सुहाना खान की मां का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण, इस फिल्म में आएंगी नजर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?