Home » मनोरंजन » Gorakhpur Festival: पवन सिंह के शो में दर्शकों ने काटा बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां, मची अफरा तफरी

Gorakhpur Festival: पवन सिंह के शो में दर्शकों ने काटा बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां, मची अफरा तफरी

[the_ad id="14540"]
image

 गोरखपुर। Gorakhpur Festival: इन दिनों गोरखपुर महोत्सव में चल रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का कार्यक्रम था, जिसमें दर्शकों ने जमकर हंगामा काटा। आलम ये रहा कि हालात को सामान्य करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। अफरातफरी के इस माहौल में कुर्सियां टूटी और बैरीकेडिंग उखाड़ दिए गये।

इसे भी पढ़ें- UP BJP President: निर्विरोध चुने गए पंकज चौधरी, राजनाथ सिंह समेत इन नेताओं ने जताई ख़ुशी, कहा-2027 में जरूर खिलेगा कमल

चंदा देवी पार्क में चल रहा महोत्सव

Gorakhpur Festival

जिले में चंदा देवी पार्क में सोमवार 11 जनवरी से गोरखपुर महोत्सव चल रहा है। 12 जनवरी की रात 12 बजे से भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पवन सिंह का कार्यक्रम चल रहा था। पवन सिंह के कार्यक्रम को लेकर फैन्स काफी उत्साहित थे। अपने फेवरेट एक्टर और गायक के प्रोग्राम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग महोत्सव में पहुंचने लगे। भारी भीड़ जमा होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे।

रवि किशन ने संभाला मोर्चा

बताया जा रहा है कि पवन सिंह रात 10 बजे मंच पर आ गये। इस दौरान बीजेपी से गोरखपुर सांसद रवि किशन ने मोर्चा संभाल रखा था। रात 12 बजे पवन सिंह का बर्थडे सेलिब्रेट करने का ऐलान किया गया। केक काटने की तैयारी की जा रही थी।  मंच पर केक भी लाया गया। पवन सिंह के स्वागत में रवि किशन मंच से गाना गा रहे थे ‘बार-बार दिन ये आये, बार-बार दिल ये गाये…तूम जिओ हजारों साल…, तभी व दर्शकों का एक हुजूम मंच की तरफ तेजी से बढ़ता दिखा।

प्रशासन के हाथ पांव फूले

Gorakhpur Festival

दरअसल उत्साहित युवा अपने फेवरेट कलाकार से करीब से मिलना चाह रहे थे और उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करने चाह रहे थे। भीड़ को इस तरह से मंच की तरफ बढ़ता देख प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने भीड़ की नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ किसी की नहीं सुन रही थी। ऐसे में पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठीचार्ज कर दिया।

इधर, मंच से भी कलाकारों ने लोगों से शांत रहेने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहा। कुछ देर बाद बड़ी मशक्कत से भीड़ को शांत कराया गया और कार्यक्रम के समापन क घोषणा कर दी गई, तब जाकर दर्शक वहां से हटे और अपने-अपने घरों को चलो गये।

 

इसे भी पढ़ें- UP Weather Today: IMD का अलर्ट, यूपी के 50 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?