Home » खेल » IND vs AUS: आस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज ने की विराट की तारीफ़, कोहली ने भारतीय क्रिकेट को दी नई पहचान

IND vs AUS: आस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज ने की विराट की तारीफ़, कोहली ने भारतीय क्रिकेट को दी नई पहचान

[the_ad id="14540"]

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टूर्नामेंट 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस समय दोनों देशों के अनुभवी खिलाड़ी इस सीरीज से जुड़े किस्से याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में विराट कोहली के सबसे पुराने ऑन-फील्ड दुश्मन मिशेल जॉनसन ने भी अपनी कुछ यादें साझा की हैं।  उन्होंने अपने और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच प्रतिद्वंद्विता के बारे में भी बात की।

इसे भी पढ़ें- IND vs AUS: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, मैदान से बाहर हो सकता है ये दिग्गज खिलाड़ी 

भारतीय क्रिकेट को दी नई पहचान 

Virat Kohli and Mitchell Johnson

पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने ‘द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन’ में एक कॉलम लिखा। इसमें उन्होंने अपने और विराट कोहली के बीच निजी प्रतिद्वंद्विता का खुलासा किया। जॉनसन ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी है।

 फील्ड पर हमेशा लड़ने की लिए तैयार रहते हैं कोहली

अपने कॉलम में, मिशेल जॉनसन ने लिखा है “जब विराट कोहली क्रिकेट में आए, तब मुझे उनके बारे में काफी कुछ सुनने को मिला था, जैसे कि क्रिकेट प्रेमी उन्हें अगले सचिन तेंदुलकर के रूप में देख रहे हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे सचिन और विराट दोनों के साथ खेलने का मौका मिला। हालांकि दोनों के बीच कई समानताएं थीं, लेकिन कोहली की एक खूबी ने मुझे बहुत ज्यादा प्रभावित किया था, वह था उनका हमेशा लड़ाई के लिए तैयार रहना।

टीम को हमेशा मोटीवेट करते हैं 

Virat Kohli and Mitchell Johnson

जानसन ने आगे लिखा, ये वह वक्त था जब भारतीय खिलाड़ियों में इस तरह की आक्रामकता कम ही देखने को मिलती थी। भारतीय टीम आमतौर पर शांति से खेलती थी, लेकिन विराट ने इसे बदल दिया था, वे अपने लिए स्टैंड लेते हैं। विराट ने न सिर्फ अपने खेल में जुझारूपन दिखाया, बल्कि अपनी टीम को मोटीवेट भी किया। कोहली ने भारतीय क्रिकेट की दिशा बदली और युवा खिलाड़ियों को डटकर मुकाबला करना सिखाया। विराट कोहली के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात करते हुए मिचेल जॉनसन ने कहा, ‘मैदान पर हमारे बीच कई बार बहस हुई, लेकिन मैंने हर पल का लुत्फ उठाया। कोहली उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें आप अपनी टीम में चाहते हैं क्योंकि वह हमेशा आपकी मदद करते हैं।

 

2014/15 में कोहली ने भारत के लिए बनाये थे सबसे ज्यादा रन

मिचेल जॉनसन ने 2014-15 सीरीज को याद करते हुए कहा कि उस वक्त कोहली ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीत ली थी। उन्होंने लिखा, ”मैंने देखा कि अभ्यास के दौरान कोहली अपने साथियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करवा रहे थे।” 2014/15 सीज़न में उनकी टीम आत्मविश्वास से भरी थी। हालांकि तब हमने सीरीज़ जीती, लेकिन वह आखिरी बार था जब हमने बॉर्डर गवास्कर ट्राफी जीती थी।

इसे भी पढ़ें- Australia A vs India: कंगारुओं ने टीम इंडिया को एक बार फिर 6 विकेट से धो कर अपने नाम की सीरिज

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?