Home » खेल » ICC Test Ranking: टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर बुमराह, यशस्वी और विराट ने भी बनाई बढ़त

ICC Test Ranking: टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर बुमराह, यशस्वी और विराट ने भी बनाई बढ़त

[the_ad id="14540"]

दुबई। ICC Test Ranking: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर टॉप पोजीशन पर हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 विकेट लिए। अपने प्रदर्शन के आधार पर बुमराह को इस खेल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में इस मैच में बुमराह कप्तान बने और उनके नेतृत्व में टीम ने जीत हासिल कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

इसे भी पढ़ें- Border-Gavaskar Trophy: विराट कोहली को लेकर क्या बोल गये बुमराह, मच गई खलबली

दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा को पछाड़ा 

बुमराह ने कैलेंडर वर्ष में दूसरी बार टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा को पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले, बुमराह गेंदबाज रैंकिंग में रबाडा और जोश हेज़लवुड के बाद तीसरे स्थान पर थे। पहले टेस्ट मैच में बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन किया और फिर से टॉप पर पहुंच गए। श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी की अगुवाई करने वाले रबाडा दूसरे स्थान पर खिसक गये। वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने के बावजूद तीसरे स्थान पर रहे।

यशस्वी ने बनाई बढ़त

ऑस्ट्रेलिया पर भारत की 295 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले यशस्वी जयसवाल भी रैंकिंग में छलांग लगा चुके हैं। यशस्वी रैंकिंग में दो स्थान ऊपर आने के साथ  दूसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। फिलहाल इंग्लैंड के जो रूट उनसे आगे हैं। यशस्वी की रेटिंग 825 है, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है। यशस्वी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 161 रनों का विशाल स्कोर बनाया। हालांकि, पहली पारी में वे खाता भी नहीं खोल सके। यशस्वी ने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 201 रन की साझेदारी की। इस समय यशस्वी शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने 2024 में 12 टेस्ट मैचों में 58.18 की औसत से 1280 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और सात अर्धशतक भी लगाये।

13वें स्थान पर हैं विराट 

इस बीच, पर्थ टेस्ट में नाबाद शतक बनाने वाले भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी नौ पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गये हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नाबाद शतक लगाया था। लाल गेंद प्रारूप में यह उनका 30वां शतक था। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन अपनी खराब फॉर्म के कारण 14वें स्थान पर खिसक गए हैं और स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा भी क्रमश: दूसरे और चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

इसे भी पढ़ें- Border-Gavaskar Trophy: बुमराह के नाम से नर्वस हुआ ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, बोला- ‘चुनौतीपूर्ण होगी जसप्रीत की गेंदबाजी’

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?