Home » खेल » Rohit Sharma in Australia: रोहित शर्मा ने ज्वाइन की टीम, ऑस्ट्रेलियाई संसद में दी खास स्पीच

Rohit Sharma in Australia: रोहित शर्मा ने ज्वाइन की टीम, ऑस्ट्रेलियाई संसद में दी खास स्पीच

[the_ad id="14540"]

Rohit Sharma in Australia: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 का पहला मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन अब उन्होंने टीम को ज्वाइन कर लिया है। गुरुवार को उन्होंने कई विषयों पर ऑस्ट्रेलियाई संसद में बात की। पहले टेस्ट में भारत की 295 रन की जीत से रोहित खुश हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई संस्कृति और प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ की भी सराहना की। बता दें कि 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक भारत बनाम प्राइम मिनिस्टर्स XI का अभ्यास मैच खेला जाना है।

इसे भी पढ़ें- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज की कप्तानी नहीं करेंगे रोहित शर्मा!

यहां आना मेरे लिए सम्मान की बात- रोहित 

rohit sharma

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को लेकर कहा, ”हमने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया है और हाल ही में टेस्ट जीता है। हम अपनी जीत के इस लय को बनाये रखने की कोशिश करेंगे। साथ ही हम यहां के माहौल का आनंद भी लेना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि हम ऐसा कर सकेंगे। उन्होंने कहा, “हम भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों का अच्छा मनोरंजन सकेंगे और अगले कुछ हफ्तों में हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहेंगे। यहां आना मेरे लिए सम्मान की बात है।

 

खिलाड़ियों से मिले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री

rohit sharma

इससे पहले भारतीय टीम और प्राइम मिनिस्टर्स XI टीम के सभी खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। प्रधानमंत्री एंथनी ने भारतीय खिलाड़ियों से अलग-अलग मुलाकात की और उनकी सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। “हिटमैन” ने ऑस्ट्रेलियाई संसद में अपने भाषण में अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना सम्मान की बात है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में पिंक गेंद से खेला जाएगा।

अच्छा नहीं रहा है रोहित का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के लिए, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास में उनका रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। उन्होंने अब श्रृंखला के इतिहास में 11 मैचों में 20 पारियों में 650 रन बनाए हैं। इस अवधि के दौरान उनका औसत 34.21 था। 650 रन बनाने के दौरान रोहित शर्मा ने एक  शतक और तीन अर्धशतक लगाये हैं।

इसे भी पढ़ें-ICC Test Ranking: टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर बुमराह, यशस्वी और विराट ने भी बनाई बढ़त

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?