Home » खेल » Gautam Gambhir ने बताया- कैसी होगी सिडनी टेस्ट की प्लेइंग इलेवन

Gautam Gambhir ने बताया- कैसी होगी सिडनी टेस्ट की प्लेइंग इलेवन

[the_ad id="14540"]
gautam gnbhir

Gautam Gambhir Press Conference: ऑस्ट्रेलिया के हाथों चौथे टेस्ट में मिली हार से भारतीय क्रिकेट टीम में खलबली मच गई है। इस हार के बाद ड्रेसिंग रूम में बहस की खबरें सामने आईं थीं। यहां तक ​​कहा गया कि कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच विवाद हुआ था। इस बीच सिडनी में पांचवें टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गंभीर ने प्रेस काफ्रेंस में बड़ी ही बेबाकी से पत्रकारों के तीखे सवालों का जवाब दिया। आइए जानते हैं पीसी में किया-क्या सवाल जवाब हुए।

इसे भी पढ़ें- India vs Australia: मेलबर्न टेस्ट में ये ऐसी सकती है रोहित शर्मा की सेना, आउट हो सकता है ये प्लयेर

ईमानदारी महत्वपूर्ण है

पत्रकारों से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम की ‘बहस’ को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से “ईमानदारी से” बात की क्योंकि केवल प्रदर्शन ही किसी खिलाड़ी को टीम में बनाए रख सकता है। ऑस्ट्रेलिया में पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने कहा, कोचों और खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत को ड्रेसिंग रूम में रहनी चाहिए। तल्ख शब्द ये सिर्फ रिपोर्ट है, सच नहीं है। जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग हैं, भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है। आपको एक ही चीज ड्रेसिंग रूम में एक साथ रख सकती है और वह है आपका प्रदर्शन,  ईमानदारी हर जगह महत्वपूर्ण होती है।

रणनीति पर हुई चर्चा 

गंभीर ने यह भी कहा कि उन्होंने विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा से टेस्ट मैच जीतने की रणनीति के अलावा किसी और बात पर चर्चा नहीं की है। ‘ टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को पता है कि उन्हें कहां सुधार करने की आवश्यकता है। गंभीर ने कहा, ”हमने आपस में सिर्फ एक ही बात की,कि सिडनी में टेस्ट मैच कैसे जीता जाए।’ प्रेस कांफ्रेस में गंभीर ने यह भी कन्फर्म किया कि तेज गेंदबाज आकाशदीप पीठ की जकड़न के कारण अंतिम टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, गंभीर ने यह नहीं बताया कि उनकी जगह किसे मौका दिया जायेगा। प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछने पर गंभीर ने कहा, कि पिच देखने के बाद ही इस पर फैसला किया जाएगा।

पिच परीक्षण के बाद प्लेइंग इलेवन पर होगा फैसला

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा से पूछा गया, क्या वे वह सिडनी टेस्ट में हिस्सा लेंगे या नहीं। इस पर कोच गंभीर ने उत्तेजक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैं पहले ही कह चुका हूं कि कल हम पिच का परीक्षण करेंगे और उसके बाद ही प्लेइंग इलेवन के बारे में कोई फैसला लेंगे।’ भारतीय टीम में दरार की अफवाहों पर कोच गंभीर ने कहा, ‘ये सिर्फ अफवाहें हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है और मेरे पास ऐसी अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने का कोई कारण नहीं है, हम साथ मिलकर सफलता के मुकाम को पाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें- IND vs AUS: MCG टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, चोटिल हुए राहुल-रोहित

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?