Home » खेल » IND vs ENG 3rd T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारी पडा गंभीर और सूर्यकुमार का ये फैसला, झेलनी पड़ी हार

IND vs ENG 3rd T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारी पडा गंभीर और सूर्यकुमार का ये फैसला, झेलनी पड़ी हार

[the_ad id="14540"]
IND vs ENG 3rd

IND vs ENG 3rd T20:  भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी 20 सीरिज का तीसरा मुकाबला गत मंगलवार 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम 26 रनों से हार गई है। भारत की इस हार में कैप्टन सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर का गलत निर्णय शामिल था। दोनों के गलत फैसले ने टीम की नैय्या डूबा दी। आइये जानते हैं वह कौन सा गलत फैसला था।

इसे भी पढ़ें- IND vs ENG T20 Series: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच के लिए मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया ने लगातार गवाएं विकेट

दरअसल,  भारत की टीम को मुकाबले में रन चेज करना था। इस दौरान टीम लगातार विकेट गंवा रही थी। इसी समय टीम प्रबंधन ने फैसला लिया कि वाशिंगटन सुंदर को छह नबंर पर भेजा गया। इसके बाद सुंदर छठे नबंर पर बल्लेबाजी के लिए आये, चूंकि छठे नबंर पर ध्रुव जुरेल को आना था, तो वे डग आउट में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि सुंदर टीम में ऑल राउंडर की तरह खेलते हैं जबकि जुरेल विकेटीकपर बल्लेबाज हैं। इसके बावजूद सुंदर को जुरेल से पहले भेजने का फैसला किया गया।

नहीं चला सुंदर का बल्ला

सुंदर की खराब बैटिंग के बाद टीम मैनेजमेंट का यह निर्णय पूरी तरह से गलत साबित हुआ। सुंदर ने 15 गेंदों में महज 6 रन बनाए और एक भी चौका या छक्का नहीं लगाया। सुंदर के बाद, सातवें नबंर पर अक्षर पटेल बैटिंग के लिए आये। वहीं ध्रुव जुरेल इस बार भी डग आउट में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अक्षर के आउट होने के बार ध्रुव जुरेल को आठवें नबंर पर बैटिंग के लिए भेजा गया, लेकिन तब तक मैच भारतीय टीम के हाथ से निकल गया।

26 रनों से मिली हार

राजकोट में खेले गये तीसरे T20 में भारत ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला लिया था। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाये। इसके बाद रन चेज के लिए टीम इंडिया मैदान में उतरी, लेकिन वह 9 विकेट में महज 145 रन ही बना सकी। इस तरह भारतीय टीम ये मुकाबला 26 रनों से हार गई।

इसे भी पढ़ें- India vs England: इस टूर्नामेंट से नेशनल टीम में डेब्यू कर सकता है IPL का ये स्टार गेंदबाज

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?