Home » खेल » Champions Trophy And India Team: अश्विन को समझ में आई टीम, कहा- ‘चयन में हुआ है ब्लंडर’

Champions Trophy And India Team: अश्विन को समझ में आई टीम, कहा- ‘चयन में हुआ है ब्लंडर’

[the_ad id="14540"]
Champions Trophy

Champions Trophy And India Team: आगामी 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड का चयन कर लिया गया है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को ये टीम समझ में नहीं आई और उन्होंने इस पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुके हैं।

इसे ही पढ़ें- Champions Trophy2025: बुमराह, चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं, फैसला आज

5 स्पिन गेंदबाजों ने साथ दुबई पहुंची टीम 

ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में टीम में सिर्फ 3 तेज गेंदबाजों को जगह दी गई है। हालांकि, अश्विन इस बात से हैरान हैं कि टीम इंडिया 5 स्पिन गेंदबाजों के साथ दुबई रवाना हुई है। बता दें कि जब प्रारंभिक स्क्वाड सामने आया, तो उसमें चार स्पिन गेंदबाजों को जगह मिली थी, लेकिन बुमराह की गैरमौजूदगी के बीच वरुण चक्रवर्ती को वनडे टीम में मौका दिया गया है।

इस खिलाड़ी को बाहर रखने की निंदा की

रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल से हुई बातचीत में निराशा व्यक्त करते हुए बताया कि टीम सिलेक्शन में चयनकर्ताओं ने बड़ी मिस्टेक की है। उनका मनाना है कि भारतीय टीम में 2 स्पिन गेंदबाज अधिक हैं। इसके साथ ही उन्होंने यशस्वी जायसवाल को रिजर्व लिस्ट में शामिल किए जाने की भी निंदा की।

Champions Trophy

 3-4 स्पिन काफी होते हैं

रविचंद्रन अश्विन ने कहा, “मुझे नहीं समझ आ रहा कि हम 5 स्पिन गेंदबाजों के साथ भारतीय टीम दुबई क्यों गई है। एक तरफ 5 स्पिन गेंदबाज और दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल को बाहर रखना, मेरी समझ से परे है। अश्विन का कहना है कि, मैं समझ सकता हूं कि आमतौर पर हम दौरों पर 3-4 स्पिनर लेकर जाते हैं, लेकिन दुबई के लिए 5 स्पिनर,ऐसा क्यों, नहीं समझ आ रहा है।

 2 स्पिन गेंदबाज ज्यादा हैं

अश्विन का कहना है कि दुबई के लिए रवाना हुई भारतीय टीम 2 स्पिन गेंदबाज ज्यादा हैं। उन्होंने, “हमारे 2 लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाज, हार्दिक पांड्या के साथ सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। टीम में अक्षर पटेल, रविन्द्र जडेजा, हार्दिक और कुलदीप भी खेलेंगे। ऐसे में अब अगर आप वरुण चक्रवर्ती को भी मैदान में उतारना चाहते हैं तो एक तेज गेंदबाज को बाहर बैठाना पड़ेगा।

Champions Trophy

वहीं हार्दिक दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। ऐसे में आपको तीसरा तेज गेंदबाज लाने के लिए एक स्पिनर को बाहर करना होगा।अश्विन का ये भी सवाल है कि क्या टीम इंडिया दुबई की पिचों से बहुत ज्यादा टर्न मिलने की उम्मीद कर रही है।

 

इसे ही पढ़ें- 2025 Champions Trophy: रैना ने दिए चैंपियंस ट्राफी का खिताब जीतने के टिप्स

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?