
BCCI reaction to Shama post: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान पर विवादित टिप्पणी करने वाली कांग्रेस नेता डॉक्टर शमा मोहम्मद को अब आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने जहां उनके इस बयान से पल्ला झाड़ लिया है, वहीं बीसीसीआई ने उन्हें करार जवाब दिया है और रोहित शर्मा पर की गई उनकी टिप्पणी को निंदनीय बताया है।
इसे भी पढ़ें- Rohit Sharma Will Go To Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान जा सकते हैं रोहित शर्मा!
ऐसी टिप्पणी न करें-सैकिया

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बयान दिया है कि, रोहित शर्मा कप्तान के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और भारतीय टीम इस समय आईसीसी टूर्नामेंट का सेमीफ़ाइल खेलने जा रही है, हमारे कप्तान के बारे में कांग्रेस नेता द्वारा ऐसी निंदनीय टिप्पणी करना गलत है। सैकिया ने आगे कहा, एक जिम्मेदार व्यक्ति के बारे में ऐसी तुच्छ टिप्पणी करना ठीक नहीं है, टीम इस समय एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेल रही है, ऐसे में इस तरह की टिप्पणी का असर खिलाड़ियों पर गलत पड़ सकता है, इससे उनका मनोबल डाउन हो सकता है। अनुरोध है कि, ऐसी टिप्पणी न की जाये।
शमा ने रोहित शर्मा को बताया ‘मोटा’
बता दें कि, कांग्रेस की प्रवक्ता और डॉक्टर शमा मोहम्मद ने रविवार की रात अपने एक्स अकाउंट पर रोहित शर्मा को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा… एक खिलाड़ी के रूप में रोहित शर्मा मोटे हैं… उन्हें अपना वजन कम करने की ज़रूरत है…वे निश्चित रूप से भारत ले सबसे निष्प्रभावी कप्तान हैं। डॉक्टर शमा की इस पोस्ट से बवाल मच गया। वहीं विवाद बढ़ता देखा शमा ने पोस्ट को डिलीट कर दिया और सफाई दी।

उन्होंने कहा, मेरे ट्वीट का मकसद किसी को अपमानित करना नहीं था, बल्कि मैंने सिर्फ इतना कहा है कि एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा का वजन ज्यादा है, उन्हें अपना वजन कम करने की जरूरत है।’ शमा ने कहा, मैंने कोई बॉडी शेमिंग नहीं की है, न ही ये बॉडी शेमिंग है, मैंने कहा था कि वह एक ऐसे कप्तान हैं जिनका ज्यादा प्रभाव नहीं है, मैंने उनकी तुलना अन्य कप्तानों से की थी।’
#WATCH | On her comment on Indian Cricket team captain Rohit Sharma, Congress leader Shama Mohammed says, “It was a generic tweet about the fitness of a sportsperson. It was not body-shaming. I always believed a sportsperson should be fit, and I felt he was a bit overweight, so I… pic.twitter.com/OBiLk84Mjh
— ANI (@ANI) March 3, 2025
कांग्रेस से मिली फटकार
उधर, कांग्रेस पार्टी ने भी रोहित शर्मा पर की गई इस आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर डॉक्टर शमा को फटकार लगाई और इस तरह की विवादित टिप्पणियों से बचने की नसीहत दी। इसके साथ ही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बयान जारी किया और कहा, शमा की टिप्पणी कांग्रेस का मत नहीं… ये उनका व्यक्तिगत विचार है। खेड़ा ने कहा, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने क्रिकेट के एक दिग्गज के बारे में कुछ टिप्पणियां कीं जो पार्टी की स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं।शमा की इस पोस्ट पर बीसीसीआई के अलावा बीजेपी नेताओं और अन्य लोगों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। बीजेपी में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा नेता ने की आलोचना
Those who have lost 90 elections under captaincy of Rahul Gandhi are calling captaincy of Rohit Sharma unimpressive!
I guess 6 ducks in Delhi and 90 election losses is impressive but winning T20 World Cup isn’t!
Rohit has a brilliant track record as captain by the way! pic.twitter.com/5xE8ecrr4x
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) March 3, 2025
बेहद शर्मनाक है शमा की टिप्पणी: सिरसा







Users Today : 6

