Home » खेल » Virat Kohli Injured: चोटिल हुए विराट, न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे फाइनल?

Virat Kohli Injured: चोटिल हुए विराट, न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे फाइनल?

[the_ad id="14540"]
Virat Kohli Injured

दुबई। Virat Kohli Injured:  भारत के क्रिकेट प्रेमियों और टीम के लिए एक बुरी खबर है। विराट कोहली चोटिल हो गए हैं? कल यानी रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला जाना है। ये मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जायेगा। ऐसे में विराट का चोटिल होना निश्चित रूप से निराशाजनक है। टूर्नामेंट का  फाइनल खेले जाने में अब  24 घंटे से भी कम का समय बाकी है। ऐसे में सवाल है कि क्या विराट, न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे?

इसे भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: पूर्व खिलाड़ियों की सलाह, बगैर वरुण के सेमीफ़ाइनल में न उतरे टीम इंडिया

अभ्यास मैच के दौरान लगी चोट

Virat Kohli Injured:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट दुबई स्थित ICC अकादमी में उस समय चोटिल हुए, जब वे तेज गेंदबाजी के खिलाफ अभ्यास कर रहे थे और गेंद उनके पैर में लग गई। गेंद लगते ही वह दर्द से कराहने लगे और उन्होंने अभ्यास भी रोक दिया।

घुटने पर पट्टी बांधे आए नजर

Virat Kohli Injured

पाकिस्तानी मीडिया चैनल के अनुसार, विराट कोहली के घुटने में चोट आई है, जिससे उन्होंने अभ्यास रोक दिया था। इसके बाद टीम इंडिया की मेडिकल टीम तुरंत उनके पास पहुंची और ट्रीटमेंट शुरू किया। मेडिकल टीम ने विराट के घुटने पर पेन रिलीविंग (दर्द दूर करने वाला) स्प्रे लगा कर मैदान में घुटने पर पट्टी बांध दी। हालांकि वे प्रैक्टिस सेशन छोड़कर नहीं गये। वे तब तक मैदान में मौजूद रहे जब तक कि टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन खत्म नहीं हुआ। इसे देख कर कहा जा सकता है कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। वहीं, इंडियन टीम के स्टाफ कोच का भी कहना है कि विराट को ज्यादा चोट नहीं आई है, उम्मीद है कि वे कल फ़ाइनल खेलेंगे।

टीम इंडिया के लिए जरूरी हैं विराट

Virat Kohli Injured:

बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टूर्नामेंट में विराट ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 4 पारियों में 217 रन बनाए हैं। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शतक भी लगाया था। एक मैच में अर्ध शतक लगाया था। विराट बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं, ऐसे में फाइनल के लिए उनका फिट रहना टीम इंडिया के लिए आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया, ये है सेनेरियो

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?