
मुंबई। BCCI Central Contract 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 सीजन (1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025) के लिए टीम इंडिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी की गई लिस्ट में कुल 34 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जैसे कि, उम्मीद थी रोहित शर्मा और विराट कोहली को ए प्लस कैटेगरी में रखा गया है, इसमें कुल 4 खिलाड़ी शामिल हैं। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को उनका कॉन्ट्रैक्ट वापस मिल गया है, जिन्हें पिछले साल हटा दिया गया था।
इसे भी पढ़ें- BCCI’ s New Secretary: बीसीसीआई में जय शाह की जगह लेगा ये शख्स, SGM में हुआ ऐलान
श्रेयस और ईशान की हुई वापसी

दरअसल, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को घरेलू सीरीज नहीं खेलने की वजह से BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटा दिया था। श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा था। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मार्च के महीने में ICC ने प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड भी दिया था। ईशान किशन का घरेलू मैचों में भी प्रदर्शन अच्छा रहा था। उम्मीद थी कि, दोनों को कॉन्ट्रैक्ट वापस मिल जाएगा। BCCI ने नए कॉन्ट्रैक्ट में श्रेयस अय्यर को ग्रेड बी और ईशान किशन को ग्रेड सी में जगह दी है।
???? ???????????????? ????
BCCI announces annual player retainership 2024-25 – Team India (Senior Men)#TeamIndia
Details ????https://t.co/lMjl2Ici3P pic.twitter.com/CsJHaLSeho
— BCCI (@BCCI) April 21, 2025
ग्रेड A+ में शामिल खिलाड़ी
विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवीन्द्र जड़ेजा।
ग्रेड ए में इन्हें मिली जगह
शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत।
ग्रेड बी में शामिल किये गये ये प्लेयर
यशस्वी जयसवाल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर।
ग्रेड सी में इन्हें मिली जगह
वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, सरफराज खान, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा।
A+ ग्रेड में रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जड़ेजा और जसप्रित बुमरा को शामिल किया गया है, ये सभी पिछले साल भी इसी कैटेगरी में थे। इसके अलावा ग्रेड ए में 6 और ग्रेड बी में 5 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
चैंपियंस ट्रॉफी का ख़िताब जीता

ग्रेड सी में कुल 19 खिलाड़ी हैं, जिनमें से कई को पहली बार बीसीसीआई का सालाना अनुबंध मिला है। पिछले साल बीसीसीआई ने फरवरी के महीने में अनुबंध जारी किया था। इस बार बोर्ड ने इंतजार किया क्योंकि वह चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखना चाहता था। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया था।
इसे भी पढ़ें- BCCI Meeting: एक मार्च को चुना जाएगा नया जॉइंट सेक्रेटरी, बीसीसीआई ने बुलाई अहम बैठक






Users Today : 43

