
अहमदाबाद। Narendra Modi Stadium: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को जोरदार जवाब दिया है। इस कार्रवाई में कई आतंकवादियों को मार गिराकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया गया है। हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसी बीच, नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
GCA को मिला ईमेल

IPL 2025 के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को धमकी भरा ईमेल मिला है। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के आधिकारिक ईमेल पर यह मेल ‘पाकिस्तान’ के नाम से आया है, जिसमें स्टेडियम को उड़ाने की बात कही गई है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह धमकी ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद आई है, इसलिए इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।
कड़ी की गई स्टेडियम की सुरक्षा
इस धमकी के वक्त स्टेडियम में दो महत्वपूर्ण IPL मुकाबले होने वाले हैं, इसलिए सुरक्षा और भी मजबूत कर दी गई है। गुजरात पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने मेल की स्रोत पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। अधिकारी मेल की ट्रेसिंग कर रहे हैं ताकि भेजने वाले का पता चल सके।

GCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में हैं और स्टेडियम की सुरक्षा मानकों को कड़ा किया गया है। BCCI और IPL आयोजन समिति को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने कहा है कि धमकी की पूरी जांच की जा रही है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां चल रही हैं।
14 और 18 मई को होना है मैच

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 मई को गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स, जबकि 18 मई को गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच होंगे। यह स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसकी क्षमता 1,32,000 दर्शकों की है।
इसे भी पढ़ें- India Strikes In Pakistan: पाक सेना ने मांगी जबावी हमले की इजाजत, शाहबाज बोले- पूरी छूट...






Users Today : 19

