Home » खेल » Rohit Sharma-Devendra Fadanavis Meeting: CM देवेंद्र फडणवीस से मिले रोहित शर्मा, राजनीति में लेंगे में एंट्री?

Rohit Sharma-Devendra Fadanavis Meeting: CM देवेंद्र फडणवीस से मिले रोहित शर्मा, राजनीति में लेंगे में एंट्री?

[the_ad id="14540"]
Rohit Sharma-Devendra Fadanavis Meeting

मुंबई। Rohit Sharma-Devendra Fadanavis Meeting:  टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के ऐलान के महज कुछ दिन  बाद ही रोहित शर्मा ने आज 14 मई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सीएम फडणवीस ने भारतीय कप्तान को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर बधाई दी। साथ ही उनके क्रिकेट करियर की तारीफ़ की, लेकिन अब इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ लोग कयास लगाने लगे हैं कि, रोहित शर्मा जल्द ही राजनीति में एंट्री ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Rohit Sharma: क्या खतरे में है रोहित शर्मा की कप्तानी?, सामने आई ये बड़ी खबर

सीएम ने क्रिकेट करियर की तारीफ

इस मुलाक़ात के दौरान महाराष्ट्र के सीएम फडनवीस ने रोहित शर्मा के 12 साल (2013 से 2025) के क्रिकेट करियर की सराहना की। फडनवीस और रोहित की इस मुलाक़ात की तस्वीरें खुद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रोहित शर्मा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक निवास वर्षा बंगले पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

Rohit Sharma-Devendra Fadanavis Meeting

सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीरों के साथ सीएम के कैप्शन में लिखा है, मेरे आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का स्वागत करना, उनसे मिलना और बातचीत करना बेहद सुखद अनुभव रहा, मैंने टेस्ट क्रिकेट से उनके संन्यास और उनकी खेल की जर्नी के अगले चैप्टर में निरंतर सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। फडनवीस की इस पोस्ट पर अब यूजर्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर में लिखा है…वो महाराष्ट्र के होने वाले अगले सीएम होंगे… एक अन्य यूजर ने कमेन्ट किया- ‘लग रहा है, वो पॉल‍िट‍िक्स में एंट्री लेने वाले हैं…। एक यूजर ने लिखा, ‘रोहित शर्मा भव‍िष्य के प्रधानमंत्री हैं…।

इंटरनेशनल क्रिकेट से ले चुके हैं संन्यास

Rohit Sharma-Devendra Fadanavis Meeting

बता दें कि, बीती सात मई को 38 साल की उम्र में रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इससे पहले पिछले साल उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से भी संन्यास ले लिया था। अब रोहित भारत के लिए केवल वनडे फार्मेट में ही खेलते नजर आएंगे। रोहित ने अपने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का आधिकारिक ऐलान इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर किया था। उन्होंने लिखा था- नमस्कार सभी को, मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर रहा हूं। व्हाइट बॉल जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इतने वर्षों में मिले आपके प्यार और साथ के लिए धन्यवाद। मैं वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व आगे भी करता रहूंगा

रोहित शर्मा का वनडे इंटरनेशनल करियर

– मैच: 273
– रन: 11,168
– औसत: 48.76
– शतक: 32
– अर्धशतक: 58
– स्ट्राइक रेट: 92.80
– चौके: 1,045
– छक्के: 344
– विकेट: 9

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर

– मैच: 67
– रन: 4,301
– औसत: 40.57
– शतक: 12
– अर्धशतक: 18
– स्ट्राइक रेट: 57.05
– चौके: 473
– छक्के: 88
– विकेट: 2

रोहित शर्मा का टी20 इंटरनेशनल करियर

– मैच: 159
– रन: 4,231
– औसत: 32.05
– शतक: 5
– अर्धशतक: 32
– स्ट्राइक रेट: 140.89
– चौके: 383
– छक्के: 205
– विकेट: 1

 

इसे भी पढ़ें- Rohit Sharma Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं रोहित शर्मा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?