
IPL2025: आईपीएल 2025 का 18वां सीजन अब अपने अंतिम चरण में है। 64वें मैचों के बाद चार टीमों गुजरात टाइटन्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ़ में अपनी जगह बना ली है। अब ये चारों टीमें आईपीएल के ख़िताब के लिए भिड़ेंगी। अब बचे हुए कुछ मुकाबलों में ये चारों टीमें पहले टॉप 2 में पहुंचने के लिए एक दूसरे के आमने-सामने होंगीं, ताकि क्वालीफायर में उन्हें सीधा प्रवेश मिल सके। हर बार की तरह इस बार भी गुजरात टाइटन्स ने पूरे सीजन अपना दबदबा कायम रखा है और प्लेऑफ़ में पहुंची।
इसे भी पढ़ें- KL राहुल को सता रही है टीम इंडिया की याद, T20 में वापसी की जताई इच्छा, IPL 2025 को लेकर कही ये बात
एलएसजी से हारी गुजरात

हालांकि, मंगलवार को उसे लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में मिशेल मार्श और निकोलस पूरन ने जबर्दस्त पारी खेली और लखनऊ सुपर जायंट्स को 235/2 के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटन्स मात्र 202 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस हार ने गुजरात को टॉप 2 में पहुंचने की राह थोड़ी मुश्किल कर दी है, लेकिन प्लेऑफ में उनकी जगह पहले से ही पक्की हो चुकी थी।
???????????????????????????????? ???????????????????????????? ????
Did your favourite team qualify for the Playoffs? ????#TATAIPL pic.twitter.com/LtiXumlWdq
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2025
मुंबई ने दिल्ली को हराया

बुधवार को मुंबई इंडियंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से वानखेड़े स्टेडियम में हुई। इस मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 59 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने छठी ट्रॉफी की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं और टॉप 4 में पहुंच गई है।
ये है टेबल पॉइंट
गुजरात टाइटन्स फिलहाल 18 अंकों के साथ टॉप 4 में सबसे आगे है।
RCB और PBKS 17-17 अंकों (एक मैच बाकी) के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
मुंबई इंडियंस ने क्वालिफाई कर लिया है, अब वे एलिमिनेटर खेलेंगे।
क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर चंडीगढ़ में खेले जाएंगे, जबकि क्वालिफायर 2 और फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
अब देखना यह है कि कौन सी दो टीमें टॉप 2 में पहुंचकर सीधे फाइनल का रास्ता बनाएंगी और कौन सी दो टीमें मुश्किल एलिमिनेटर राउंड में बाहर हो जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- IPL 2025 Points Table: टेबल पॉइंट में बड़ा उलट-फेर, जानें कौन है शीर्ष पर






Users Today : 32

