Home » खेल » India Test Squad: शुभमन गिल के नेतृत्व में इंग्लैंड जाएगी भारतीय टीम, ऋषभ पंत निभाएंगे ये जिम्मेदारी

India Test Squad: शुभमन गिल के नेतृत्व में इंग्लैंड जाएगी भारतीय टीम, ऋषभ पंत निभाएंगे ये जिम्मेदारी

[the_ad id="14540"]
India Test Squad

मुंबई। India Test Squad: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जा रही है। यहां उसे मेजबान टीम के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए आज शनिवार 24 मई को भारतीय टीम और नए टेस्ट कप्तान के नाम की घोषणा कर दी गई है। 18 सदस्यों वाली इस टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है। वहीं, विकेटकीपर ऋषभ पंत को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें- IND vs ENG 2025: श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट, इंग्लैंड दौरे पर टीम में नहीं मिलेगी जगह

शार्दुल ठाकुर की हुई वापसी

India Test Squad

इस सीजन के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे साई सुदर्शन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी टीम में जगह मिली है। ऐसा पहली बार है जब उन्हें टेस्ट टीम में जगह दी गई है। काफी लंबे इंतजार के बाद टीम में करुण नायर को भी शामिल किया गया है। वहीं, फिटनेस संबंधी दिक्कतों की वजह से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को   टीम में जगह नहीं दी गई है। शमी के अलावा  श्रेयस अय्यर और सरफराज खान को भी टीम में जगह नहीं मिली है। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

बीसीसीआई की बैठक हुआ चयन

बता दें कि, टीम चयन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक बैठक मुंबई स्थित मुख्यालय में हुई। बैठक में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के बाद अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम का ऐलान किया। इस दौरान आगरकर के साथ शिव सुंदर दास भी मौजूद रहे।

ये इंग्लैंड दौरे के लिए चयनित 18 सदस्यीय  टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),  केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा,   मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, यशस्वी जायसवाल, जसप्रीत बुमराह, करुण नायर, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव आकाशदीप।

67 में से मात्र 9 मैच जीती है इंडिया

India Test Squad:

आपको बता दें कि, भारतीय टीम का इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। भारत ने साल 1932 से 2022 तक इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में 67 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से उसे मात्र नौ में जीत मिली है, जबकि 36 मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी है। 22 मैच ड्रॉ हुए हैं। बतौर कप्तान इंग्लैंड की धरती पर सबसे खराब रिकॉर्ड एमएस धोनी का रहा। धोनी ने 2011 से 2014 तक भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरिज की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड की धरती पर 9 टेस्ट मैचों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज की, जबकि सात में उसे हार मिली। एक मैच ड्रॉ रहा।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम
पहला टेस्ट: 20-24 जून, 2025 – हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, 2025 – एजबेस्टन, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, 2025 – लॉर्ड्स, लंदन
चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, 2025 – ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025 – द ओवल, लंदन

 

इसे भी पढ़ें- IND vs ENG Test Series: कब पूरा होगा इंग्लैंड में टेस्ट सीरिज जीतने का भारत का सपना, इतने साल पहले मिली थी जीत

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?