Home » खेल » Virat Kohli: विराट कोहली ने उड़ाया मुशीर खान का मजाक? सोशल मीडिया यूजर्स बोले- शर्मनाक

Virat Kohli: विराट कोहली ने उड़ाया मुशीर खान का मजाक? सोशल मीडिया यूजर्स बोले- शर्मनाक

[the_ad id="14540"]

मुंबई। Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली क्वालीफायर-1 में मैदान पर काफी उत्साहित नजर आये। लगातार गिर रहे पंजाब किंग्स के विकेट की वजह से उनका उत्साह और अधिक बढ़ा हुआ था। इस दौरान जब किंग्स की तरफ से मुशीर खान बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आए, तो उन्होंने उनके बारे में कुछ ऐसा बोल दिया, जो मुशीर के फैन्स को रास नहीं आया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स कोहली की तीखी आलोचना कर रहे हैं।

 इसे भी पढ़ें- Virat Kohli Retirement: कोहली ने क्यों लिया संन्यास, खराब परफॉर्मेंस या कुछ और, यहां जानें
फैंस ने संभाला मोर्चा

Virat Kohli:

फैंस का दावा है कि, मुशीर के डेब्यू मैच में ही कोहली ने पानी परोसने की बात कहकर उनका मजाक उड़ाया। उधर, कोहली के फैंस ने भी उनके बचाव में मोर्चा संभाल लिया है। कोहली के फैंस इसे उनके खिलाफ प्रोपोगैंडा बता रहे हैं। हालांकि, ये वीडियो अब सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया है, लेकिन फैन्स के रिएक्शन से साफ पता चल रहा है कि, विराट ने मुनीर का मजाक उड़ाया।

मुशीर का पहला आईपीएल है

Virat Kohli:

बताया जा रहा है कि, वायरल वीडियो में दिखाया गया था कि, स्लिप में खड़े विराट कोहली बल्लेबाज मुशीर खान की तरफ इशारा कर रहे हैं और उन्हें पानी पिलाने वाला  कह रहे हैं। बता दें कि, मुशीर खान ने इस सीजन के आईपीएल डेब्यू किया है, वो भी इतने बड़े मंच के साथ क्योंकि उनकी टीम 60 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। विपक्षी टीम के यश दयाल, जोश हेजलवुड ने पंजाब किंग्स के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया था। हालांकि, मुशीर खान भी पंजाब के लिए कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके, वो खाता भी नहीं खोल पाए और पवेलियन वापस लौट गये थे।

फैंस बोले- प्रोपोगैंडा है

विराट कोहली के मजाक पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा- अपना पहला आईपीएल खेल रहे मुशीर खान की तरफ इशारा करते हुए विराट कोहली ने कहा, वह पानी परोसते हैं, जो बेहद शर्मनाक है। एक अन्य फैन ने प्रतिक्रिया दी, “क्या किसी और ने भी विराट कोहली के लिप-सिंक और हाव-भाव पर ध्यान दिया, जब मुशीर खान गार्ड ले रहे थे? अगर ये सच है, तो यह उनके अपने मानकों से भी आश्चर्यजनक है। एक दिग्गज खिलाड़ी को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। वहीं, कोहली के प्रशंसक इसे उनके खिलाफ एजेंडा बता रहे हैं।

टीम के लिए ड्रिक्स लेकर आए थे मुनीर

Virat Kohli:

एक फैन ने कमेन्ट किया, ‘ खेल के दौरान मुशीर कुछ ओवर पहले टाइमआउट में अपनी टीम के लिए ड्रिंक्स लेकर आए थे, यही वजह है कि कोहली कह रहे थे कि, वह कुछ मिनट पहले ही पानी लेकर आए थे और अब  वे बल्लेबाजी के लिए आये हैं। फैन्स ने आगे लिखा- आप लोग कोहली की नफरत में इतने अंधे हो गए हैं कि अपने दिमाग में ही सब कुछ बना लेते हैं।”

3 जून को खेला जाएगा फ़ाइनल

बता दें कि, आईपीएल के क्वालीफायर-1  के लिए पंजाब किंग्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत हुई। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब 101 रन पर ऑल आउट हो गई। आरसीबी के जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 3-3 विकेट झटके। वहीं, यश दयाल के हिस्से में दो विकेट आये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराट की टीम आरसीबी ने 8 विकेट से जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली। अब पंजाब किंग्स को अगर फाइनल में पहुंचना है, तो उसे मुंबई बनाम गुजरात एलिमिनेटर   की विजेता के खिलाफ क्वालीफ़ायर- 2 जीतना होगा। बता दें कि, आईपीएल का फाइनल मैच 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा।

 

 इसे भी पढ़ें- Virat Kohli Record: विराट ने बनाया नया रिकॉर्ड, बने पहले भारतीय खिलाड़ी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?