Home » खेल » IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में शुभमन ने की बड़ी गलती, जुर्माना लगा सकता है ICC

IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में शुभमन ने की बड़ी गलती, जुर्माना लगा सकता है ICC

[the_ad id="14540"]
IND vs ENG

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड की पांच दिवसीय टेस्ट सीरिज का आगाज हो चुका है। सीरिज का पहला मुकाबला 20 जून को लीड्स में खेला गया। विदेशी धरती पर पहली बार कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे शुभमन गिल ने पहले दिन ही शतक जड़ दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक शुभमान 127 रन और उपकप्तान ऋषभ पन्त 65 रन बनाकर नॉट आउट रहे। शुभमन गिल के टेस्ट करियर का ये छठा शतक रहा। पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर भारतीय टीम का स्कोर 359 रन है। अपने पहले मुकाबले में शानदार शतक जड़ने के बावजूद शुभमन गिल कुछ ऐसी गलती कर बैठे जिससे उन पर आईसीसी की तरफ से जुर्माना लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- Irfan Pathan Return: IND vs ENG टेस्ट सीरिज में इरफ़ान की धमाकेदार वापसी, ये काम करते आएंगे नजर

ये हैं आईसीसी के नियम

IND vs ENG

दरअसल, शुभमन इस मुकाबले में काले रंग के मोज़े पहन कर मैदान में उतरे, जो आईसीसी के नियमों का उल्लंघन है। आईसीसी के Clothing and Equipment Rules (पहनावे एवं उपकरण संबंधी नियम) के तहत क्लॉज 19.45 के अनुसार टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ी सफेद, क्रीम या हल्के ग्रे रंग के मोज़े पहनकर ही मैदान में उतर सकते हैं, लेकिन शुभमन गिल अपने पहले ही मैच में काले रंग के मोज़े पहनकर खेल मैदान में उतर आये। ये नियम मई 2023 में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की सिफारिशों के बाद प्रभावी हुआ है।

ऐसे बच सकते हैं जुर्माने से

अब यह मैच रेफरी रिची रिचर्डसन तय करेंगे कि, शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए या नहीं। अगर मैच रेफरी को लगता है कि, शुभमन ने जानबूझकर लेवल-1 की गलती की है, तो उनके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है, जो 0 से 50 प्रतिशत तक हो सकता है, लेकिन अगर रेफरी को लगता है कि भारतीय उप कप्तान ने अनजाने में या किसी परिस्थिति वश ऐसा किया (जैसे- सफेद मोजे गीले थे या कोई और वजह थी) तो वह जुर्माने से बच सकते हैं।

लगाया जा सकता है प्रतिबन्ध

IND vs ENG

आईसीसी के नियमों के मुताबिक लेवल-1 अपराध के लिए खिलाड़ियों पर 0 से 50 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है और डिमेरिट अंक मिल सकते हैं। वहीं, लेवल-2 वाली गलती के लिए खिलाड़ी पर 50 से 100 फीसदी तक का जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर उसे प्रतिबंधित भी किया जा सकता है (जैसे- 1 टेस्ट या 2 वनडे)। हालांकि, ड्रेस कोड से जुड़े मामले शायद ही कभी लेवल-2 अपराध के अंतर्गत आते हैं।

इन खिला़ड़ियों पर लग चुका है जुर्माना
  • साल 2016 में क्रिस गेल ने बिग बैश लीग (BBL) के एक मैच में काले रंग का बल्ला इस्तेमाल कर लिया था, जो आईसीसी के नियमों के खिलाफ था। उस वक्त गेल पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया था।
  •  2018 में केएल राहुल अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान हेलमेट पहनकर उतरे थे, जो ICC के नियमों के खिलाफ था। ऐसे में उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था।
  • 2019 में खेले गये विश्व कप में आईसीसी के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम-उल-हक इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अपने बल्ले पर लोगो लगाकर मैदान में उतरे थे। इसके लिए उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था।
  •  2021 में जो रूट ने भारत के खिलाफ खेले गये मैच में अपनी जर्सी पर रेनबो का प्रतीक चिन्ह लगाया था, जो LGBTQ+ समुदाय के समर्थन में था। इसकी वजह से उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था।

 

इसे भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैड के खिलाफ ये है टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, इन्हें मिला ओपनिंग का जिम्मा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?