
Vaccine For Heart Attack: दिल की बीमारी आज दुनिया के लिए खतरा बना हुई है। इस बीमारी से हर साल करीब 1. 79 लोगों की जान जा रही है। वहीं, लाखों लोग इस बीमारी से ग्रसित होकर परेशानी भरा जीवन जी रहे हैं, लेकिन अब चीन के वैज्ञानिकों ने इसका तोड़ निकाल लिया है। उनका दावा है कि, उन्होंने हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचने के लिए वैक्सीन बना ली है।
इसे भी पढ़ें- सांस की बीमारी से हैं परेशान, तो भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ जाएगी समस्या
धमनियों में नहीं चिपकेगा कोलेस्ट्रॉल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने एक ऐसा इंजेक्शन तैयार किया है जिससे धमनियों में कोलेस्ट्रॉल नहीं चिपकेगा। दरअसल, शरीर की नसों में कोलेस्ट्राल चिपकने से रक्त का थक्का जमने लगता है, जिसे रक्त प्रवाह में बाधा आने लगती है और हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। चीनी वैज्ञानिकों की ये खोज नेचर जर्नल में प्रकाशित हुई है।
हार्ट पंप नहीं होने से आता है अटैक

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, धमनियों में जब कोलेस्ट्रॉल का प्लैक जमा होने लगता है, तो वह संकरी होने लगती हैं, जिससे रक्त संचार में दिक्कत आने लगती है और हार्ट को आवश्यकता से कम खून मिलने लगता है। नतीजतन, हार्ट पंप नहीं हो पाता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। बता दें कि, हार्ट डिजीज की सबसे बड़ी समस्या ये है कि जब कोलेस्ट्रॉल धमनियों में चिपकना शुरू होता है, तब इसका पता बिल्कुल नहीं चलता है। यही वजह है कि हार्ट अटैक अचानक से आता है, जिसमें अधिकतर लोगों की मौत हो जाती है।
चूहों पर सफल हुआ परीक्षण
इसके अलावा, रक्त की कमी की वजह से जब हार्ट पंप करना कम कर देता है, तो दिमाग को आक्सीजन कम मिलने लगता है। इससे स्ट्रोक आता है। ऑक्सीजन की कमी की वजह से दिमाग की कोशिकाओं मरने लगती है और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, चीनी वैज्ञानिकों ने ये स्टडी फिलहाल चूहों पर की है, जो सफल रही है। वैज्ञानिकों ने इस स्टडी में चूहों में प्लैक को जमा होने से बचाने वाला इंजेक्शन लगाया, जो उन पर सफल रहा। कहा जा रहा है कि, ये पहली रिसर्च है जिसमें चूहों की धमनियों में प्लैक जमने से रोक दिया गया है।
वैज्ञानिकों ने बने नैनो वैक्सीन

नानजिंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों का कहना है कि, हमने अभी नैनो वैक्सीन बनाई है और प्री क्लीनिकल डाटा में यह साबित हो या ही कि ये वैक्सीन आर्टरीज में प्लैक को जमा होने से रोकती है। इससे पहले के शोध में कई प्रकार के प्रोटीन से एक डिजिटल लाइब्रेरी बनिया गई थी जिसको समझने के बाद इंफ्लामेशन को कम करने के लिए बॉडी के इम्यून सिस्टम को किस तरह बढ़ाया जाए, इस दिशा में काम किया गया था।
हर साल बचेगी लाखों लोगों की जान
इस शोध में पाया गया था कि, p 210 नाम का एक प्रोटीन इम्यून को इतना एक्टिव कर देता है कि धमनियों में प्लैक जमा नहीं हो पाता है। अब ये वैक्सीन इसी दिशा में अगला कदम है। कहा जा रहा है कि अगर ये प्रयोग इंसानों पर सफल हो जाता है तो ये चिकित्सा जगत की एक बहुत बड़ी कामयाबी होगी। इससे हर लाखों लोगों की जान बच सकेगी।
इसे भी पढ़ें- World Cancer Day 2025: वैज्ञानिकों ने ढूंढा कैंसर का टीका, बीमारी पनपने से पहले से रोक देगी ये वैक्सीन






Users Today : 7

