Home » शिक्षा » Induction Program: युद्ध, आपदा में जीवन की उम्मीद साबित होते हैं रेडक्रॉस स्वयं सेवक

Induction Program: युद्ध, आपदा में जीवन की उम्मीद साबित होते हैं रेडक्रॉस स्वयं सेवक

[the_ad id="14540"]
Red Cross

इंडक्शन में यूथ रेडक्रॉस तथा रेड रिबन क्लब की दी गयी जानकारी

अम्बिकापुर। Induction Program:  आपदा, युद्ध के दौरान जब मानवता संकट में होती है, तब रेडक्रॉस के स्वयं सेवक जीवन की उम्मीद साबित होते हैं। यह बातें शनिवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी तथा रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कही।

इसे भी पढ़ें- Red Cross Day: सेवा और करूणा का पर्याय है रेडक्रॉस

क्या है रेडक्रॉस

Induction Program

उन्होंने कहा कि, एनएसएस, एनसीसी के साथ रेड क्रॉस वह संस्था है जो सेवा भाव के साथ स्वास्थ्य रक्षा करती है। डॉ. श्रीवास्तव ने सीपीआर देने, स्वास्थ्य जांच आदि के बारे में अवगत कराया। उन्होंने सभी स्वयं सेवकों को रेडक्रॉस से जुड़ने के लिए शुभकामना दी। इससे पहले प्राचार्य, प्राध्यापक और विद्यार्थियों ने मां सरस्वती, श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जरूरत मंदों की मदद करती है रेडक्रॉस संस्था

Induction Program

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यूथ रेडक्रॉस सोसायटी प्रभारी डॉ. एल.पी. गुप्ता ने कहा कि यह संस्था मानवसेवा के साथ जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण है। उन्होंने संस्था की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए कहा कि रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर के साथ ग्रामीणों तक कार्यकर्ताओं ने पहुंच बनाया है। नये स्वयं सेवक इस परम्परा को अवश्य आगे बढ़ायेंगे। इस अवसर पर सभी स्वयं सेवकों को रेडक्रॉस बैच प्रदान किया गया।

Induction Program

कार्यक्रम का संचालन सृष्टि श्रीवास्तव, चांद रोजन कास्ते ने किया। कार्यक्रम के दौरान यूथ रेडक्रॉस सोसायटी तथा रेड रिबन क्लब के सदस्य रेखा हलदार, सोनाली गोस्वामी, अभिषेक भगत, डॉ. वंदना पांडेय, राहुल आदित्य, जया राजवाड़े, शोभावती आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?