Home » अंतर्राष्ट्रीय » Russia-Ukraine War: पुतिन ने जारी की एडवाइजरी, कहा- ‘यूएस-कनाडा न जाएं रूसी नागरिक’

Russia-Ukraine War: पुतिन ने जारी की एडवाइजरी, कहा- ‘यूएस-कनाडा न जाएं रूसी नागरिक’

[the_ad id="14540"]

मास्को। Russia-Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच तीन साल से घमासान युद्ध चल रहा है। इसकी वजह से यूरोपीय देशों के साथ भी रूस के रिश्ते खराब होते जा रहे हैं। इसे देखते हुए अब  रूसी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है और कहा है कि रूसी नागिरक अमेरिका, कनाडा और कुछ अन्य यूरोपीय देशों की यात्रा से बचें। रूसी प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि कई देशों के साथ द्विपक्षीय संबंध टूटने की कगार पर हैं। रूस ने आरोप लगाया कि कुछ अमेरिकी अधिकारियों ने रूसी नागरिकों को निशाना बनाने की साजिश रची है। विदेशों में रूसी नागरिकों पर हमले की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेन को मिली अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल की मंजूरी, इधर रूस ने दाग दी 210 मिसाइलें और ड्रोन

 

यूरोपीय देशों में कैद किये जा रहे रूसी नागरिक

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। इस बीच कई रूसी नागरिकों को गलत तरीके से यूरोपीय देशों में कैद किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रूस ने नई  एडवाइजरी जारी की है। बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध काफी खराब हो गए हैं। ऐसे में रूसी नागरिकों को कनाडा, यूरोपीय संघ के देशों और संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा करने से परहेज करना चाहिए। एडवाइजरी में आशंका जताई गई है कि इन देशों में रूसी नागरिकों पर हमले हो सकते हैं। कुछ अमेरिकी अधिकारी रूसी लोगों के खिलाफ गंभीर साजिश रच रहे हैं और उन्हें बेवजह शिकार बना रहे हैं, इसलिए इन देशों की यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है।

1962 के बाद अब सबसे निचले स्तर पर पहुंचे संबंध 

रूसी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को छुट्टियों के दौरान इन देशों की यात्रा करने से मना किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के राजनयिकों ने यह भी स्वीकार किया कि 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से रूस और अमेरिका के बीच संबंध अब अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गये हैं। पिछले महीने, यूक्रेन ने रूस पर अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलें दागी थीं। इसके बाद तनाव और भी बढ़ गया है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि कई रूसी नागरिकों को यूरोपीय संघ के देशों में हिरासत में लिया जा रहा है।  इन खबरों के बाद ही रूसी विदेश मंत्रालय ने ये एडवाइजरी जारी  की।

इसे भी पढ़ें- BRICS Summit 2024: कजान पहुंचे पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ की द्विपक्षीय वार्ता, कही ये बात

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?