Home » अंतर्राष्ट्रीय » Kazan Drone Attack: कजान में 9/11 जैसा आतंकी हमला, देखें तबाही वाला वीडियो

Kazan Drone Attack: कजान में 9/11 जैसा आतंकी हमला, देखें तबाही वाला वीडियो

[the_ad id="14540"]

मास्को। Kazan Drone Attack: रूस के कज़ान में 9/11 जैसा आतंकी हमला हुआ है। यहां तीन बड़ी इमारतों पर ड्रोन से हमला किया गया। रूस ने इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है। इस ड्रोन हमले में मॉस्को से करीब 800 किलोमीटर पूर्व में कज़ान शहर के कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में ड्रोन को एक गगनचुंबी इमारत से टकराते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में ड्रोन के इमारत से टकराते ही भयंकर विस्फोट हुआ और इमारत ढह गई।

इसे भी पढ़ें- J&K: प्रवासी मजदूरों पर अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, एक डॉक्टर समेत छह श्रमिकों की मौत

कई इमारतों को बनाया गया निशाना 

हमले के बाद कज़ान हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस ड्रोन हमले में कमलीव एवेन्यू, क्लारा जेटकिन, युकोजिंस्काया, हादी ताकतश, क्रास्नाया पॉजिसिया, और ऑरेनबर्गस्की ट्रैक्ट सड़कों पर स्थित इमारतों को निशाना बनाया गया। घटना की जानकारी देते हुए रिपब्लिक चीफ रुस्तम मिन्निकानोव ने कहा कि कजान में आवासीय इमारत पर हुए हमले में किसी व्यक्ति के मरने या घायल होने की खबर अभी तक सामने नहीं आई है।

कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम रद्द 

हमले के बाद कज़ान शहर में अगले दो दिनों के लिए सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया है। बता दें कि रूस का यह शहर सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है। हाल ही में यहां ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित हुआ था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने हमले से एक दिन पहले कहा था कि यूक्रेन ने यूएवी की मदद से रूस में एक आतंकवादी हमले को रोका था। उनके मुताबिक, रूसी वायुसेना ने 19 यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट कर दिया था। रक्षा मंत्रालय के एक बयान के बाद ही कज़ान शहर पर हमला हुआ।

 

रूस का 8वां सबसे बड़ा शहर है कजान 

बताया गया कि छह इमारतों पर हमला किया गया, लेकिन विस्फोट केवल तीन इमारतों में हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, कज़ान शहर पर हमले का डर पहले से  ही बना हुआ था। दरअसल, कज़ान रूस का आठवां सबसे बड़ा शहर है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा ही कि ये हमले यूक्रेन ने कराए हैं। ड्रोन हमले के बाद कज़ान हवाई अड्डे पर से उड़ानें निलंबित कर दी गई है।

यूक्रेन सीमा से 900 किमी दूर है कजान

कज़ान शहर रूस की राजधानी मॉस्को से लगभग 800 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। ये ड्रोन हमले कज़ान में छह आवासीय इमारतों पर किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कज़ान शहर यूक्रेन की सीमा से करीब 900 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। इससे पहले भी यूक्रेनी ड्रोन कजान में हमले कर चुके हैं। रूसी रक्षा मंत्री ने दावा किया कि रूसी सेना ने बारह यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट कर दिया था। वहीं यूक्रेनी मीडिया ने दावा किया कि कल शाम रूस के रोस्तोव में दो तेल डिपो में आग लगने की घटना हुई। यह आग भी यूक्रेनी ड्रोन हमले के की वजह से ही लगी थी।

इसे भी पढ़ें- Blast In Police Station: अमृतसर में मजीठा थाने पर ग्रेनेड से हमला

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?