Home » अंतर्राष्ट्रीय » Plane Crash: आसमान में आग का गोला बना प्लेन, 110 यात्री थे सवार, देखें खौफनाक वीडियो

Plane Crash: आसमान में आग का गोला बना प्लेन, 110 यात्री थे सवार, देखें खौफनाक वीडियो

[the_ad id="14540"]

कजाकिस्तान। Plane Crash: बुधवार 25 दिसंबर को कजाकिस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे के पास एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि विमान में 110 यात्री सवार थे। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में सवार कुछ लोग बच गए हैं। अब हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है जो पूरी कहानी बयां कर रहा है।

इसे भी पढ़ें- Lucknow Airport: एयरपोर्ट पर कार्गो लगेज में मिला बच्चे का शव, चेकिंग स्टाफ के उड़े होश

सामने आया वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान अचानक तेजी से जमीन की ओर आ रहा है। कुछ सेकंड बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। वीडियो में धमाके की आवाज भी सुनी जा सकती है। विस्फोट के बाद आग और धुएं का गुबार हवा में उठता हुआ दिख रहा है।

 

कोहरे के कारण बदला गया था रूट 

इस दुर्घटना के बाद रूसी समाचार एजेंसियों ने एक रिपोर्ट में घोषणा की कि यह विमान अज़रबैजान एयरलाइंस द्वारा संचालित किया गया था। विमान ने बाकू से रूस के चेचन्या में ग्रोज़्नी के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कोहरे के कारण ग्रोज़्नी में उसका मार्ग बदल दिया गया था। विमान दुर्घटना के बाद बचाव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिसमें विमान का पिछला हिस्सा तो साफ है, लेकिन अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त है। कुछ बचावकर्मियों को क्षतिग्रस्त विमान से जीवित यात्रियों को निकालते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में हादसे के एक घंटे बाद विमान के कुछ हिस्सों से धुआं उठता दिख रहा है।

42 लोगों के मारे जाने की आशंका

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक दोपहर 2 बजे कजाकिस्तान के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि अजरबैजान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कथित तौर पर 42 लोग मारे गए हैं। साथ ही इस विमान में सवार यात्रियों के बारे में भी जानकारी सामने आई। विमान में अजरबैजान के 37, रूस के 16, कजाकिस्तान के 6 और किर्गिस्तान के 3 यात्री सवार थे।

इसे भी पढ़ें- आगरा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का विमान, पायलट ने कूदकर बचाई जान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?