Home » अंतर्राष्ट्रीय » Mehul Choksi Arrested: बेल्जियम में अरेस्ट हुआ मेहुल चौकसी, लाया जाएगा भारत

Mehul Choksi Arrested: बेल्जियम में अरेस्ट हुआ मेहुल चौकसी, लाया जाएगा भारत

[the_ad id="14540"]
Mehul Choksi Arrested

नई दिल्ली। Mehul Choksi Arrested: पंजाब नेशनल बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े  65 वर्षीय हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में अरेस्ट कर लिया गया है। ये कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अपील पर शुक्रवार अप्रैल 11 को कई गई। उसे अभी वहां की जेल में बंद किया गया है।

इसे भी पढ़ें- New Scam: गलती से भी किसी अनजान व्यक्ति को न दें फोन, वरना खाली हो जाएगा खाता

13,500 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड का है आरोप

Mehul Choksi Arrested

बता दें कि, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 13,500 करोड़ रुपये का लोन फ्रॉड करने के बाद कार्रवाई से बचने के लिए मेहुल चोकसी बेल्जियम  भाग गया था। यहां वह और उसकी पत्नी प्रीति चोकसी एंटवर्प में रह रहे थे। प्रीति चोकसी के पास बेल्जियम की नागरिकता है। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि, चोकसी के पास बेल्जियम का ‘एफ रेजीडेंसी कार्ड’ है और वह एंटीगुआ से बेल्जियम इलाज के लिए आया है।

मुंबई कोर्ट के वारंट पर हुई कार्रवाई

Mehul Choksi Arrested

मेहुल चोकसी को अरेस्ट करते वक्त बेल्जियम पुलिस ने मुंबई की एक अदालत द्वारा उसके खिलाफ जारी किए गए दो गिरफ्तारी वारंट दिखाए। रिपोर्ट में बताया गया है कि, ये वारंट 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को जारी किए गए थे। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि, मेहुल चोकसी खराब स्वास्थ्य और अन्य कारणों का हवाला दे कर जमानत और तत्काल रिहाई की मांग कर सकता है।

नीरव मोदी के साथ हुआ था फरार

Mehul Choksi Arrested

गौरतलब है कि, मेहुल चोकसी पर पीएनबी से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सीबीआई और ईडी मुकदमा चला रही है। इस मामले में चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी आरोपी है, जो इस समय लन्दन में रह रहा है और उसके प्रत्यर्पण का इंतजार है। पंजाब नेशनल बैंक में लोन धोखाधड़ी का मामला सामने आने से पहले ही मेहुल चोकसी अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ जनवरी 2018 में ही भारत छोड़कर भाग गया था। मेहुल ने इस घोटाले के सामने आने से पहले ही एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी।

भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक घोटाला है

बताया जाता है कि, साल 2021 में भी उसे डोमिनिका में पकड़ा गया था, जब वह क्यूबा जा रहा था।  उस वक्त उसने आरोप लगाया था कि, उसे राजनीतिक साजिश का शिकार बनाया जा रहा है। उसने ये भी कहा था कि, ईडी ने भारत ने उसकी संपत्तियों को अवैध रूप से जब्त कर लिया है। बता दें कि, यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक घोटाला था, जिसमें मेहुल चोकसी और नीरव मोदी आरोपित हैं और दोनों ही देश से भगोड़े घोषित हैं।

 

इसे भी पढ़ें- National Herald Case: ईडी ने शुरू की AJL की संपत्तियों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया, रजिस्टर को भेजे नोटिस

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?