Home » अंतर्राष्ट्रीय » Indo-Pak Conflict के बीच गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, विदेश मंत्री इशाक डार बोले- भारत रुका, तो हम पीछे हटने को तैयार हैं

Indo-Pak Conflict के बीच गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, विदेश मंत्री इशाक डार बोले- भारत रुका, तो हम पीछे हटने को तैयार हैं

[the_ad id="14540"]
Indo-Pak Conflict

इस्लामाबाद। Indo-Pak Conflict: भारत-पाकिस्तान के मध्य बढ़ते टकराव के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि, अगर भारत रुके, तो हम भी पीछे हटने को तैयार हैं। डार ने कहा, पाकिस्तान अब और नुकसान नहीं चाहता है, इस लिए वह पीछे हटने को तैयार है।

इसे भी पढ़ें- Indo-Pak Conflict: सीमा पर सैनिकों को इकट्ठा रहा पाकिस्तान, भारत ने एक्टिवेट किए मिसाइल सिस्टम

पाकिस्तान शांति चाहता है

Indo-Pak Conflict

जियो न्यूज से हुई एक बातचीत में पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, “हम खुद को अब और नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं,  हम और ज्यादा विनाश और पैसे की बर्बादी नहीं चाहते हैं, पाकिस्तान हमेशा शांति चाहता है और अगर भारत इस समय रुकता है, तो हम भी शांति पर विचार करेंगे। हम कोई जवाबी कार्रवाई नहीं करेंगे और न ही हमले की कोशिश करेंगे, हम वास्तव में शांति चाहते हैं।’

भारत ने तबाह किये सैन्य ठिकाने

Indo-Pak Conflict

बता दें कि, पाकिस्तानी विदेश मंत्री का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी पूरे चरम पर है। पाकिस्तान लगातार भारत के शहरों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसका भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है। साथ ही पाकिस्तान के शहरों में मिसाइल हमले कर रही है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकाने और आतंकी लांच पैड तबाह कर दिए हैं।

अमेरिकी विदेशमंत्री ने की डार से बात

इशाक डार का ये बयान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से हुई उस बातचीत के बाद आया जिसमें रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच के तनाव कम करने के लिए के लिए कहा था। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रेस बयान के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान से आपस में सीधी बातचीत की करने की अपील की गई है। विदेश मंत्री रुबियो ने तनाव कम करने और एक बार फिर से सीधी बातचीत स्थापित करने के अपने रुख को दोहराया है। उन्होंने कहा है कि, बातचीत के जरिए ही तनाव कम किया जाना चाहिए।

भारत दे रहा मुंह तोड़ जवाब

India-Pakistan Conflict

शुक्रवार को पाकिस्तान ने भारत में 26 जगहों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, जिसे एयर डिफेन्स सिस्टम ने हवा में ही नष्ट  कर दिया। इसके अलावा भारतीय सेना पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारतीय सेना ने कहा, जवाबी हमले से बचने के लिए पाकिस्तान ने सीमावर्ती इलाकों में अपना हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया और न ही नागरिक विमानों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है।

 

इसे भी पढ़ें- India-Pakistan Conflict: भारत ने उड़ाए पाकिस्तान के चेक पोस्ट, तबाह किए आतंकी लांच पैड

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?