Home » अंतर्राष्ट्रीय » Boycott Türkiye: पाकिस्तान का साथ देकर मुश्किल में आया तुर्की, भारत ने किया बॉयकॉट

Boycott Türkiye: पाकिस्तान का साथ देकर मुश्किल में आया तुर्की, भारत ने किया बॉयकॉट

[the_ad id="14540"]
Boycott Türkiye

नई दिल्ली। Boycott Türkiye: भारत-पाकिस्तान के संघर्ष में तुर्की खुलेआम पाकिस्तान के साथ खड़ा रहा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, तुर्की ने पाकिस्तान को मिसाइल और ड्रोन जैसे हथियार उपलब्ध कराए। यह रवैया भारत के लोगों को पसंद नहीं आया और अबी उन्होंने तुर्की और अजरबैजान के खिलाफ बॉयकॉट अभियान शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें- Trump’ s Gaza Plan: तुर्की के राष्ट्रपति ने नकारा ट्रंप का गाजा प्लान, कहीं ये ख़ास बात

भारत से आते हैं 70% पर्यटक

Boycott Türkiye

बता दें कि, तुर्की और अजरबैजान की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बड़ा योगदान है। दोनों देशों की कुल GDP का लगभग 10% पर्यटन से आता है। खासकर अजरबैजान में। यहां 70% पर्यटक भारत से आते हैं, लेकिन भारत-पाक तनाव के दौरान तुर्की ने पाकिस्तान का साथ जिससे अब बॉयकॉट का सामना करना पड़ रहा है।

अन्य विकल्प तलाश रहे लोग

भारत के लोग अब तुर्की और अजरबैजान की जगह बैंकॉक समेत अन्य स्थानों पर घूमने जा रहे हैं। देश के तमाम लोगों ने इन देशों की यात्रा रद्द कर दी है। सिर्फ पूर्वांचल क्षेत्र से 15,000 से अधिक पर्यटकों ने अपना अजर बैजान और तुर्की का प्लान कैंसिल किया है। ऑल इंडिया टूरिस्ट फेडरेशन के अनुसार, पिछले साल कुल 37,500 लोगों ने इन देशों की यात्रा की थी और अब तीन दिनों में ही 15,000 से अधिक लोगों ने अपने टिकट रद्द करा दिए हैं।

 कैंसिलेशन चार्ज नहीं ले रहीं ट्रैवल कंपनियां

Boycott Türkiye

कयास लगाए जा रहे हैं कि ये संख्या 25,000 से 30,000 तक बढ़ सकती है। ट्रैवल कंपनियां और एयरलाइन्स भी ग्राहकों से कैंसिलेशन चार्ज नहीं ले रही हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और तुर्की के मध्य 10.43 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था, जिसमें भारत का निर्यात 6.65 अरब डॉलर और आयात 3.78 अरब डॉलर था। भारत से मशीनरी, पत्थर, लोहे-स्टील, तिलहन, रसायन, कीमती पत्थर और ताज़ा सेब जैसे उत्पाद तुर्की के लिए निर्यात किये जाते हैं।

85,000 रुपये में होती है ट्रिप

Boycott Türkiye

भारत में तुर्की, अजरबैजान और उज्बेकिस्तान के सामानों का भी बड़ा बाजार है, लेकिन अब इन देशों के प्रति मांग कम हो सकती है। 2024 में भारत से लगभग 2.5 लाख पर्यटक अजरबैजान और 3 लाख तुर्की गए। हर यात्री ने औसतन 85,000 रुपये खर्च किए। इससे पाकिस्तान समर्थक इन देशों को पिछले साल करीब 469 करोड़ रुपये की आमदनी हुई।

 

इसे भी पढ़ें- India-Pakistan War: पाकिस्तान को मिल रहा करारा जवाब, भारत ने तबाह किए कई डिफेंस सिस्टम

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?