
नई दिल्ली। Pakistan’s Confession: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर लांच कर पाकिस्तान और पीओके के कई आतंकी और सैन्य ठिकानों का तबाह कर दिया। भारत की सैन्य कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने दुनिया के सामने गुहार लगाई और शांति की अपील की। फिलहाल दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। सीज फायर होते ही पाकिस्तान ने जश्न मनाकर दुनिया को ये दिखाने की कोशिश की, कि इस संघर्ष में उसे विजय मिली है और भारतीय सेना उसे कहीं से भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकी।
इसे भी पढ़ें- Opration Sindoor: ऑपरेशन सिन्दूर में मारे गए ये टॉप आतंकी कमांडर, मसूद का साला भी शामिल
एयरफोर्स को भी पहुंचा नुकसान

हालांकि, अब पाकिस्तान ने कुबूल कर लिया है कि, भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई में उसके 11 सैनिक मारे गए हैं, जबकि 78 लोग घायल हैं। इसके अलावा भारत की तरफ से की गई गोलाबारी में 40 नागरिकों की भी मौत हो गई है। साथ ही पाकिस्तान अब ये भी कबूल कर रहा है कि, भारतीय मिसाइल हमलों में पाकिस्तानी एयरफोर्स को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि, भारतीय सेना ने अपनी जवाबी कार्रवाई के बाद स्पष्ट रूप से बताया था कि, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में 100 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। इसके बाद की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 11 जवान और अधिकारियों को मार गिराया गया है।
पाकिस्तानी सेना ने जारी किया ब्यौरा
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने हाल ही में हुए भारत-पाक संघर्ष में हताहत हुए सैनिकों और आम नागरिकों का ब्यौरा मंगलवार 13 मार्च को जारी किया। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, 6 और 7 मई को भारत के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए चलाए गये ‘ऑपरेशन बुनयान-उन-मार्सस’ के दौरान देश की रक्षा करते हुए 11 सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं, 78 कर्मी घायल हुए हैं।
ये हैं मरने वालों के नाम

ISPR द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि, भारतीय हमलों में जिन छह सैन्य कर्मियों की मौत हुई है, उनके नाम नायक अब्दुल रहमान, नायक वकार खालिद, लांस नायक दिलावर खान, इकरामुल्लाह, सिपाही अदील अकबर और सिपाही निसार हैं। ISPR ने ये भी स्वीकारा कि, भारतीय हमलों में पाकिस्तानी वायुसेना का भी भारी नुकसान हुआ है। इन हमलों में एयरफोर्स के पांच अधिकारी मारे गए हैं, जिनके नाम है स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ, मुख्य तकनीशियन औरंगजेब, वरिष्ठ तकनीशियन नजीब, वरिष्ठ तकनीशियन मुबाशिर और कॉर्पोरल तकनीशियन फारूक।
सामने आया असीम मुनीर का वीडियो

पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी किये गये बयान के अनुसार, सेना के जवानों की मौत के अलावा LoC के पार से की गई भारतीय गोलाबारी में कई नागरिक भी घायल हुए हैं। आईएसपीआर के बयान के मुताबिक, भारत पाक संघर्ष में सात महिलाओं और 15 बच्चों समेत 40 आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 121 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 27 बच्चे और 10 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तान को भारतीय हमलों में हुए नुकसान के कुछ और साबूत सामने आये हैं। इन सबूतों में से एक में पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर रावलपिंडी के एक अस्पताल में जाकर घायल सेना के जवानों से मुलाकात करते और उनका हालचाल पूछते नजर आ रहे हैं।
दावों की खुली पोल

बता दें कि, इससे पहले पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान आर्मी दोनों ही इस बात का बार-बार खंडन कर रहे थे, कि भारत की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक में उनके सैनिक हताहत हुए हैं या फिर कोई घायल हुआ है, लेकिन अब जनरल असीम मुनीर का ये वीडियो उनके ही दावों की पोल खोल रहा है। इससे पहले भारतीय सेना ने स्पष्ट कहा था कि, भारत की तरफ से की गई सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। भारतीय सेना ने कहा था कि, पाकिस्तान के कई एयरपोर्ट तबाह हो गये हैं। साथ ही उसके कई सैनिक भी मारे गये हैं।
पाकिस्तान ने मनाया था जश्न
पाकिस्तानी सेना के इस कबूलनामे से पहले पाकिस्तान सरकार ने भारत से मिली करारी हार के बावजूद देश की सड़कों पर जीत का जश्न मनाया। सोमवार को पाकिस्तान में रैली निकाली गई और आतिशबाजी की गई। इस दौरान वहां के लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। सोमवार को पाकिस्तान की सड़कों का नजारा ऐसा था, मानो ईद मन रही हो, जबकि सच ये है कि भारतीय सेना ने महज 48 घंटे में ही पाकिस्तान के पसीने छुडा दिए थे। आलम ये था कि वहां के हुक्मरान दुनिया के सामने शांति की भीख मांगने लगे थे।
इसे भी पढ़ें- Masood Azhar: ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ में साफ हुआ मसूद अजहर का कुनबा, आइए जानते हैं, इस आतंकी की क्राइम कुंडली






Users Today : 26

