
नई दिल्ली। Operation Sindoor: पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर लांच किया और पाकिस्तान को नाको चने चबवाये, लेकिन पाकिस्तान ने एक बार भी इस बात को स्वीकार नहीं किया। वह दुनिया भर को चिल्ला-चिल्ला कर बार-बार बताता रहा कि, उसने भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल किये गये कई राफेल को मार गिराया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और विदेश मंत्री इशाक डार से लेकर तमाम नेता व सेना के अफसर हर मंच से ये दावा जरूर करते थे कि उन्होंने राफेल को मार गिराया, लेकिन अब उनका ये दावा झूठा साबित हो रहा है।
इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कबूला भारत के हमले से खराब हो गई थी हालत, इस बड़े देश...
एआई का कमाल

द वीक की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत न पाकिस्तान को एक बार फिर से गच्चा दे दिया। बताया जा रहा है कि, ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भारत की वायु सेना ने एआई का इस्तेमाल किया था, जिसे पाकिस्तान की सेना ने राफेल समझ लिया था और टारगेट लांच कर निशाना साध दिया था, लेकिन दुश्मन की सेना ने जिसे राफेल समझा दरअसल वह ‘लटकन बाबा थे, जिसे भारतीय वायुसेना ने बड़ी ही कुशलता से तैयार किया था। इसमें इंडियन एयर फ़ोर्स ने राफेल में लटकने वाले एक छोटे से उपकरण का इस्तेमाल किया था। इसका नाम X-Gaurd है। ये 30 किलो का छोटा सा एक उपकरण है, जो राफेल के साथ 100 मीटर लंबे एक मजबूत फाइबर ऑप्टिक केबल से बंधा होता है।
इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर से किया भ्रमित
रिपोर्ट में बताया गया है कि, ‘लटकन बाबा’ या राफेल से बंधा एक्स गार्ड दुश्मन को ऐसे सिग्नल देता है जैसे कोई असली फाइटर प्लेन उनके हवाई क्षेत्र में पहुंच गया हो। दुश्मन देश का डिफेन्स सिस्टम भी धोखा खा जा जाता है और असली फाइटर प्लेन समझकर निशाना साध देता है। एक्स गार्ड असली राफेल के रडार सिग्नलों और डॉप्लर इफेक्ट की नकल करता है और सिग्नल भेजने लग जाता है। दरअसल, इसके पीछे AI का बहुत बारीकी से खेला गया खेल होता है जो दुश्मन को भ्रमित कर देता है। यही इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर है, जिसका लोहा अब पूरी दुनिया मान रही है।
एक्स गार्ड ने दिया चकमा

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी वायुसेना ने भी इसी एक्स गार्ड पर मिसाइलें दागी और उसे लगा कि उसने राफेल को मार गिराया, लेकिन सच्चाई ये है कि, वह भारतीय राफेल को छू तक नहीं सके। उधर, पाकिस्तानी फौज इस खुशफहमी में थी कि उसने सच में भारत के राफेल को मार गिराया है। वहीं, भारतीय वायुसेना इस बात से खुश थी कि उसके एक्स गार्ड ने पाकिस्तानी मिसाइलों को चकमा दे दिया।
इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: पूरा पाकिस्तान हमारी रेंज में, छिपने की भी नहीं मिलेगी जगह- DG आर्मी
अमेरिका ने माना लोहा
बताया जाता है कि, X-गार्ड का निर्माण इजरायल की हथियार निर्माता कंपनी राफाएल ने किया है। यह गार्ड असली फाइटर जेट की तरह सिग्नल देने में माहिर है, जिससे दुश्मन देश और उसके डिफेन्स सिस्टम कन्फ्यूज हो जाते हैं। X गार्ड की स्पीड और दिशा बिल्कुल फाइटर जेट जैसी ही होती है, क्योंकि यह फाइटर जेट से बंधी होती है। यही वजह है कि रडार भी धोखा खा जाते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, अमेरिका के ताकतवर जंगी जेट F-16 उड़ाने वाले अमेरिकी एयरफोर्स के पूर्व पायलट रहे रेयान बॉडनहाइमर ने भी भारत के इस इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर का लोहा माना और जमकर तारीफ़ की।
पाक के मंसूबों पर फिरा पानी

रेयान बॉडनहाइमर ने कहा, भारत के AI आधरित डेकॉय सिस्टम ने पाकिस्तानी वायुसेना के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इससे पहले उन्होंने ऐसा इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर कभी नहीं देखा। इसी एआई की बदौलत भारत के असली फाइटर जेट पाकिस्तान के एयरबेस को तबाह कर लौट आए और पाकिस्तान उनका कुछ नहीं बिगाड़ सका। रेयान ने कहा, पाकिस्तान के रडार और डिफेन्स सिस्टम एक्स गार्ड के धोखे में आ गए और भारत का कुछ नहीं बिगाड़ सके। भारत ने बड़ी की कुशलता से पाकिस्तान की मिसाइलों को मिसगाइड कर दिया।
टारगेट कर दिया था लॉक
एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि, पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम में चीन के दिए हुए J-10C रडार हैं और चीन की ही दी हुई PL-15E मिसाइलें हैं, जो बहुत ही एडवांस मनाई जाती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, J-10C रडार ने भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स को ट्रैक कर लिया था और चीन निर्मित PL-15E मिसाइलों ने टार्गेट भी लॉक कर दिया था। मिसाइलें भी दाग दी थी ,लेकिन वो ‘लटकन बाबा’ के चक्कर में भ्रमित होकर रह गईं और असली फाइटर प्लेन अपना काम कर ले गये।
इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: सामने आया ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का नया वीडियो, BSF ने भी बरसाया था पाकिस्तान पर कहर






Users Today : 7

