Home » अंतर्राष्ट्रीय » Donald Trump India Tariff: पाकिस्तान-बांग्लादेश और चीन पर मेहरबान हुए ट्रंप, भारत पर लगाया टैरिफ

Donald Trump India Tariff: पाकिस्तान-बांग्लादेश और चीन पर मेहरबान हुए ट्रंप, भारत पर लगाया टैरिफ

[the_ad id="14540"]
Trump Trade Threat

अमेरिका। Donald Trump India Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रति कड़ा रवैया अपनाते हुए बुधवार 6 अगस्त को 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। दरअसल, ट्रंप ने ये टैरिफ रूस के साथ भारत के व्यापार संबंधों पर नाराजगी जताते हुए लगाया है। यहां हैरान करने वाली बात ये है कि, ट्रंप ने भारत पर चीन से भी ज्यादा टैरिफ लगा दिया है। अमेरिका चीन के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश पर भी मेहरबान है, लेकिन वह भारत और ब्राजील को अपना शिकार बना रहा है।

इसे भी पढ़ें- Trump in Trouble: 22 साल पुराने इंटरव्यू ने ट्रंप को डाला मुश्किल में, अमेरिका में मचा बवाल, ये है पूरा मामला

लगाया 50% टैरिफ 

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और ब्राजील पर बराबर टैरिफ लगाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने ब्राजील पर पहले 50 फीसदी का टैरिफ लगाया था और भारत पर 25 प्रतिशत, लेकिन अब उसने भारत पर टैरिफ बढ़ा कर 50  प्रतिशत कर दिया है। इसके बाद  भारत और ब्राजील अब सबसे ज्यादा टैरिफ वाले देश बन गए हैं। वहीं,  तीसरे नंबर स्विटरजैंड है। अमेरिका ने उस पर 39 प्रतिशत टैरिफ लगाया है और कनाडा पर 35% टैरिफ लगा है। इधर, चीन पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगा जो भारत के मुकाबले 20% कम है। बता दें कि बीते दिनों ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच टैरिफ को लेकर काफी तनाव हो गया था, लेकिन फिलहाल मामला 30 प्रतिशत पर रुका हुआ है।

पाकिस्तान को दी रियायत

इधर, अमेरिका इन दिनों पाकिस्तान और चीन पर काफी मेहरबान है। अमेरिका के संबंध भी पाकिस्तान से बेहतर हो रहे हैं। ऐसे में पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर दूसरी बार अमेरिका दौरे पर जाने के लिए तैयार हैं। बात करें अगर टैरिफ की, तो ट्रंप ने इसमें पाकिस्तान को काफी रियायत दी है। ट्रंप ने पाक पर मात्र 19 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। वहीं, बांग्लादेश पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगा है।

भारत-रूस संबंधों पर नाराजगी

दरअसल, ट्रंप की धमकी के बावजूद भारत और रूस के संबंधों पर को असर नहीं पड़ रहा है।  भारत रूस से काफी मात्रा में तेल खरीदता है जिससे ट्रंप को दिक्कत है और वे भारत पर रूस से तेल न खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि रूस अपनी कमाई का मोटा हिस्सा युद्ध में खर्च कर रहा है। ऐसे में रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करना जरूरी है।

 

इसे भी पढ़ें- Saudi Arabia ने ट्रंप और नेतन्याहू को दिया झटका, इजराइल को लेकर स्पष्ट किया रुख

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?