Home » राष्ट्रीय » Kejriwal’s ‘Sheeshmahal’: चकाचौंध करने वाला है केजरीवाल का ‘शीशमहल’, बाथरूम बनाने में ही खर्च हुए करोड़ों

Kejriwal’s ‘Sheeshmahal’: चकाचौंध करने वाला है केजरीवाल का ‘शीशमहल’, बाथरूम बनाने में ही खर्च हुए करोड़ों

[the_ad id="14540"]
Kejriwal's 'Sheeshmahal

नई दिल्ली। Kejriwal’s ‘Sheeshmahal’: नई दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के पहले से ही ‘शीशमहल’ के नाम से मशहूर पूर्व सीएम केजरीवाल का बंगला चर्चा में है। तमाम तरह की लग्जीरियस चीजों से लैस ये बंगला 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर स्थित है। बीजेपी की सरकार बनने के बाद से इस बंगले के कई वीडियोज सामने आ चुके हैं, जिन्हें देखकर आंखें फटी की फटी रह जा रही हैं। इस बंगले में करोड़ों के पर्दे लगे हैं। वहीं बाथरूम की वॉटर सप्लाई और सेनेटरी फिटिंग में 15 करोड़ से अधिक खर्च हुआ है।

इसे भी पढ़ें- Delhi CM House: शीशमहल पर सियासत, धरने पर बैठे सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह

फीका पड़ जायेगा बॉलीवुड सेलेब्रिटी का भी घर 

Kejriwal's 'Sheeshmahal

आपको बता दें कि, दिल्ली की राजनीति में ‘शीशमहल’ के नाम से जाना जाने वाला केजरीवाल का ये बंगला लंबे समय से छाया हुआ है। बीजेपी काफी समय से इसे जनता के बीच उठाती रही है। उसका आरोप था कि, केजरीवाल ने इस बंगले के रेनोवेशन में करोड़ों रूपये खर्च किये हैं। वहीं, अब उसने इस बंगले का टूर भी करा दिया है। इस बंगले को देखने के बाद साफ़ कहा जा सकता है कि इसके सामने बॉलीवुड सिलेब्रेटी का घर भी फीका पड़ जायेगा।

बीजेपी ने जारी किया वीडियो

Kejriwal's 'Sheeshmahal

बीजेपी द्वारा जारी 4.20 मिनट के इस वीडियो में दिख रहा शानदार बंगला ‘शीशमहल’ है। इसके बाहर दिख रहा खूबसूरत गार्डन और अंदर लगा शाइनी मार्बल, हाईटेक बाथरूम लग्जरियस लुक के साथ केजरीवाल की लग्जरी लाइफ को भी दर्शा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, PWD की तरफ से इन्वेंट्री लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें पर्दे से लेकर बाथरूम की वाटर सप्लाई और सैनेटरी फिटिंग दिखाई गई थी, जो हैरान करने वाली  थी।

 

लगा है वियतनाम का मार्बल

Kejriwal's 'Sheeshmahal

केजरीवाल का 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगला बेहद क्लासी लग रहा है। इसका लाइट कलर और चारों तरफ करीने से सजाए गये गार्डन इसकी ख़ूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। बंगले को देखने से साफ़ लग रहा है कि, इसे बड़े इत्मिनान से डिजाइन किया गया है। बंगले के फ्लोर से लेकर दीवार तक पर  मार्बल लगा है, जिससे ये शाइन कर रहा है। खबरों की मानें तो यहां लगा मार्बल वियतमान से मंगाया गया है, जिसकी तुलना इटली के प्रसिद्ध कैरारा मार्बल से की जाती है, जो कि दुनिया का सबसे महंगा मार्बल माना जाता है।

लग्जरी सामानों से सजा है लिविंग रूम

Kejriwal's 'Sheeshmahal

अब बात करें यहां के लिविंग एरिया की तो इसमें लगा गोल्डन झूमर लग्जरी फील कराता है। वहीं, बंगले में सेंसर और रिमोड कंट्रोल्ड 80 पर्दे लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकी कीमत 4 से 5.6 करोड़ है। यहां 16 स्मार्ट 4K OLED टीवी लगाये हैं, जिनकी कीमत लगभग 64 लाख है। इसके अलावा सबवूफर, लाउडस्पीकर, फुल बॉडी मसाज चेयर, रेक्लाइनर सोफा, फ्रीस्टैंडिंग लैंप और स्मार्ट डाउनलाइट की कीमत भी लाखों में है। किचन की बात करें तो यहां 2 मल्टीडोर फ्रिज, स्टीम ओवन और माइक्रोवेव रखा है, जिनकी कीमत भी लाखों में है।

बाथरूम पर खर्च हुए कई करोड़

Kejriwal's 'Sheeshmahal

बताया जा रहा कि ‘शीशमहल’ के बाथरूम को बनाने में सबसे ज्यादा रुपया खर्च किया गया है। यहां की वॉटर सप्लाई और सेनेटरी फिटिंग में 15 करोड़ खर्च करने का दावा किया गया है। यहां लगी SS रेलिंग, स्टेयरकेस कवरिंग 1.2 करोड़ की है जबकि वुडन डोर ग्लास, ऑर्टिफिशियल पिलर, आउटडोर लाइट्स, 450 लीटर गीजर और वॉशिंग मशीन की कीमत भी लाखों में है।

इसे भी पढ़ें- CAG Report In Assembly: केजरीवाल को झटका, सदन में पेश हुई सीएजी रिपोर्ट, 2002 करोड़ के नुकसान का दावा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?